बिलासपुर।
थाना पचपेड़ी क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पचपेड़ी पुलिस ने ग्राम चिस्दा के गांधी चौक के पास संचालित दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर रेड कार्रवाई कर 07 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मौके से ₹8,360 नगद, 52 पत्ती ताश एवं जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जप्त की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री लालचंद मोहले के मार्गदर्शन में जिले में अवैध जुआ/सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना पचपेड़ी पुलिस को दिनांक 20 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चिस्दा में गांधी चौक के पास कुछ लोग ताश पत्ती से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर घेराबंदी कर रेड की, जहां आरोपीगण ताश पत्ती से जुआ खेलते हुए पाए गए।
👥 गिरफ्तार आरोपीगण
मलेश पटेल, पिता दद्दूलाल पटेल, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम चिस्दा, थाना पचपेड़ी
राजकुमार पटेल, पिता स्व. बड़कू राम, उम्र 59 वर्ष, निवासी ग्राम चिस्दा, थाना पचपेड़ी
मिलन पटेल, पिता स्व. महेत्तर पटेल, उम्र 59 वर्ष, निवासी ग्राम चिस्दा, थाना पचपेड़ी
अकत राम पटेल, पिता सलगु राम, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम चिस्दा, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर
चंदराम मरार, पिता स्व. छेदूराम, उम्र 59 वर्ष, निवासी ग्राम चिस्दा, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर
मोहतराम पटेल, पिता स्व. भदन पटेल, उम्र 70 वर्ष, निवासी ग्राम चिस्दा, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर
रामदुलारी पटेल, पिता स्व. मालिकराम पटेल, उम्र 75 वर्ष, निवासी ग्राम चिस्दा, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 17/2026 एवं 18/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।
🔹 पचपेड़ी पुलिस का सख्त संदेश
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी कड़ी एवं सतत कार्रवाई जारी रहेगी।