बिलासपुर।
थाना सीपत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झलमला के पचरी तालाब के पास सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले बदमाश को सीपत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 जनवरी 2026 को थाना सीपत पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम झलमला, गोड़पारा क्षेत्र में पचरी तालाब के पास एक युवक हाथ में लोहे की धारदार तलवार लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सीपत के निर्देश पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
👤 गिरफ्तार आरोपी
रघुरेन्द्र सिदार उर्फ छोटू सिदार, पिता धनीराम सिदार, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम झलमला, गोड़पारा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
🔪 जप्त मशरूका
- एक नग लोहे की धारदार तलवार
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तलवार जप्त कर उसके विरुद्ध आम्र्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
🔹 सीपत पुलिस की सख्त चेतावनी
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराकर आमजन को भयभीत करने वालों के विरुद्ध कड़ी एवं त्वरित कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।