बिलासपुर।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना रतनपुर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले दो कोचियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 20 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर त्वरित रेड कार्रवाई की गई।
मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोटर सायकल में भारी मात्रा में शराब लेकर नगपुरा मेला की ओर बिक्री हेतु जा रहे हैं। सूचना पर ग्राम नगपुरा मेन रोड पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मोटर सायकल सवार रामू वर्मा निवासी नगपुरा एवं निलेश कश्यप निवासी गिधौरी को पकड़ा।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब, 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, कुल कीमती ₹4,560 एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त किया। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, आर. आकाश डोंगरे, देवानंद चन्द्राकर, धनराज कुम्भकार एवं मनीष जायसवाल का विशेष योगदान रहा।
रतनपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।