जबलपुर :- *संस्कारधानी श्री विष्णु धाम जबलपुर के महंत परम आदरणीय स्वामी रामदास जी पुज्य गुरूजी के करकमलों द्वारा आज देश विदेश में लोकप्रिय "मां शक्ति पंचाग कैलेंडर 2026" के पंद्रहवें अंक का शुभ तिथि चंद्रदर्शन दिवस पर विमोचन कर लोकार्पण किया पुज्य गुरुजी ने " मां शक्ति पंचाग कैलेंडर 2026"के प्रकाशक एंव सम्पादक लेखराज मोटवानी "लेखू"को हार्दिक शुभकामनाएं देते


हुए उनके निरंतर शानदार प्रयास कर हिंदू तिथि,त्यौहार,संत महात्माओं की वर्षी महोत्सव,एंव अवतरण दिवस का समावेश कर समाज के लिये अत्यंत उपयोगी निरूपित किया* *"मां शक्ति पंचाग कैलेंडर 2026"के विमोचन पर संस्कारधानी जबलपुर श्री विष्णु धाम के मंहत परम आदरणीय संत शिरोमणि स्वामी रामदास जी पुज्य गुरूदेव जी ने सर्व साधसंगत को आशीर्वाद देते हुए सुख समृद्धि की अरदास की एंव प्रकाशक एंव सम्पादक लेखराज मोटवानी "लेखू", राजकुमार टिलवानी, रहन्दो मल हासवानी,भारत आहूजा,विकास मोटवानी एंव सर्व साधसंगत के उज्जवल भविष्य की कामना की*

श्री स्वामी दयालदास सेवा मंडल जबलपुर सेवादार में,भजन लाल खत्री ,शंकर लाल खत्री,नारायण दास खत्री, श्याम लाल हिंदूजा,मनीष खत्री,जय कुमार वाधवानी,प्रकाश नागदेव ,जयराम दास पंजवानी, मुकेश खत्री, माधवदास कुंदवानी,मनोहर चिमनानी अम्बू भैय्या,विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुये*उल्लेखनीय है कि "मां शक्ति पंचाग" निरंतर वर्ष 2010 से इस वर्ष 2026 में 15 वें वर्ष के अंक का विमोचन हुआ। कैलेंडर के प्रतिवर्ष प्रकाशन में निखार आता जा रहा है,


मल्टीकलर आफसेट सुसज्जित प्रिंटिंग, साथ ही हिंदू जानकारीयो का पुर्ण संकलन कर पंचाग में स्थान देने से मां शक्ति पंचाग कैलेंडर अत्यंत लोकप्रियता हासिल कर रहा है जिससे पुरे भारत ही नहीं बल्कि दूरदेशो में भी "मां शक्ति पंचाग" पर विश्वास बढ़ा है,भारत में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र,गुजरात,के अनेक शहरों में पंचांग पहुचाया जा रहा है*
जय श्री कृष्ण