बिलासपुर, 22 जनवरी 2026।
चौकी बेलगहना थाना कोटा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹6.50 लाख) सहित कुल ₹8,41,250 की संपत्ति जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (आईपीएस) के निर्देशानुसार “प्रहार अभियान” के तहत जिले में नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बेलगहना चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोटा की ओर से कुछ लोग मोटरसाइकिलों में गांजा का परिवहन कर रहे हैं।
सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देश प्राप्त कर पुलिस टीम गठित की गई और बेलगहना-कोटा मार्ग के ग्राम पंडरापथरा में घेराबंदी की गई। इस दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन पुरुष एवं एक महिला को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 13 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और नकद राशि भी जब्त की है। पूछताछ में मुख्य आरोपी द्वारा गांजा ओडिशा के बलांगीर से लाकर आसपास के क्षेत्रों में बेचने की बात स्वीकार की गई है।
👤 गिरफ्तार आरोपी
1️⃣ गजेन्द्र कुमार खत्री, पिता तेजमल खत्री, उम्र 38 वर्ष, निवासी सांगानेर, जयपुर (राजस्थान), हाल मुकाम लोरमी, जिला मुंगेली (छ.ग.)।
2️⃣ नीरज उर्फ मोन्टू, पिता मानिकदास मानिकपुरी, उम्र 24 वर्ष, निवासी राम्हेपुर लोरमी, जिला मुंगेली (छ.ग.)।
3️⃣ मंगलू राम साहू, पिता छोटेलाल साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी डिण्डौल, थाना लोरमी, जिला मुंगेली (छ.ग.)।
4️⃣ श्रीमती सरस्वती, पति मंगलू राम साहू, उम्र 30 वर्ष, निवासी डिण्डौल, थाना लोरमी, जिला मुंगेली (छ.ग.)।
📦 जब्ती विवरण
गांजा: 13 किलोग्राम (कीमत ₹6,50,000)
वाहन: 2 मोटरसाइकिल
मोबाइल फोन: 4 नग
नकद राशि: ₹1,750
कुल जब्त संपत्ति: ₹8,41,250
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी बेलगहना उप निरीक्षक हेमंत सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की विशेष भूमिका रही। बेलगहना पुलिस द्वारा अवैध नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।