थाना रतनपुर पुलिस ने पशु तस्करी के एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया है। कड़ी मशक्कत और लगातार तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी इरफान कुरैशी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
दिनांक 10 सितंबर 2025 को थाना रतनपुर में मोबाइल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि कोरबा-बिलासपुर राष्ट्रीय मार्ग से एक आयशर वाहन में बिना चारा-पानी के मवेशियों को अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरकर उत्तर प्रदेश की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा रेड कार्रवाई की गई थी।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुल 17 नग मवेशियों को बरामद किया, जिनमें 13 नग भैंसा, 2 नग भैंस तथा 2 नग भैंसा मृत अवस्था में पाए गए। जब्त मवेशियों की अनुमानित कीमत लगभग 5,95,000 रुपये तथा आयशर वाहन (क्रमांक CG 04 PT 8078) की अनुमानित कीमत लगभग 10,00,000 रुपये बताई गई है। मामले में संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार कर पूर्व में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था, जबकि एक आरोपी फरार था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (आईपीएस) के निर्देशानुसार फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि फरार आरोपी रायपुर स्थित अपने निवास में मौजूद है। सूचना पर थाना रतनपुर पुलिस टीम रायपुर रवाना हुई और दबिश देकर आरोपी इरफान कुरैशी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
👤 गिरफ्तार आरोपी
इरफान कुरैशी, पिता सुभान कुरैशी, उम्र 31 वर्ष, निवासी व्ही.व्ही. विहार, थाना मोआ, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उप निरीक्षक मेलाराम कठौतिया, सहायक उप निरीक्षक दिनेश तिवारी, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र सिंह एवं आरक्षक राजेन्द्र साहू का विशेष योगदान रहा।
रतनपुर पुलिस द्वारा पशु तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।