बिलासपुर/ चक्करभाटा :+
पूज्य रियासती पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं नगर समाजसेवी किशोर आडवाणी जी का विगत दिनों दुखद निधन हो गया जिसकी पगड़ी रसम एवं श्रद्धांजलि सभा आज आयोजित की गई 12:30 से 1:00 बजे सिंधी धर्मशाला चक्करभाटा में पंडित रमेशलाल शर्मा जी के द्वारा विधि विधान के साथ पगड़ी रसम पूरी कराई गई इस अवसर पर बाबा आनंद राम दरबार चक्कर भाटा के सांई कृष्ण दास जी सभा में पहुंचकर स्वर्गीय किशोर आडवाणी जी को याद करते हुए

कहा कि वह एक बहुत हंसमुख व्यक्तित्व के धनी थे मिलनसार थे और दरबार के सेवादारी भी थे उनका यूं ही अचानक चले जाना हम सबको बहुत दुख हुआ है उनकी सेवा भावना को हम नमन करते हैं ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें वह परिवार जनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें इस अवसर पर बिल्हा नगर के लोकप्रिय विधायक धरमलाल कौशिक एवं क्रैड़ा के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी भी पहुंचे और श्रद्धांजलि के दो फूल अर्पण करते हुए धरमलाल कोशिक ने कहा कि आज पार्टी का कर्मठ इमानदार सच्चा कार्यकर्ता हमने खो दिया

कार्यकर्ताओं में जब भी गिनती होगी तो किशोर आडवाणी का नाम सबसे आगे रहेगा पार्टी के साथ-साथ समाज में भी उन्होंने अपना अच्छा योगदान दिया अपना एक अलग स्थान बनाया था चकरभाटा का वह हमारा एक कोहिनूर हीरा था जिसे हमने खो दिया उसकी कमी को तो कोई पूरा नहीं कर सकता पर जिस तरह उन्होंने सेवा भावना की उन सेवाओं को आज की युवा पीढ़ी देखें और उनके बताए हुए राह पर चलकर सेवा कार्य करें तो उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी पूज्य सिंधी रियायती पंचायत पूज्य सिंधी जनरल पंचायत चक्करभाटा,
व्यापारी संघ चकरभाटा ,
सिंधी समाज के पार्षद विजय भा, गुड्डू भाई एवं अन्य पार्षद जनो ने भी समाज के वरिष्ठ लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की ,
बिलासपुर कोरबा के भी लोग शामिल थे सभी ने किशोर आडवाणी की सेवाओं को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की हमर संगवारी परिवार से विजय दुसेजा विशेष रूप से इस अवसर पर पहुंचे और श्रद्धा के दो फूल अर्पण करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की

पूज्य रियासती पंचायत चकरभाटा से वाधुराम रोहरा, मनोहर लाल मलघानी, अशोक शाबडा़, किशन चंद शाबडा़, महेश चावला, आशीष खत्री, अशोक कुमार मलघानी
विनोद चावला ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि , किशोर भाई
एक ऐसा लीडर व्यक्ति जो हमेशा समाज के हित में तत्पर खड़े होता था एवं कोई भी बात सच्चाई की होती थी सच को बोलने में कभी नहीं डरता था और सबके सामने निष्ठा से बात करता था और हर दुख सुख में सबके साथ खड़ा रहता था ऐसा समाजसेवी आज हम चकरभाटा वासियों ने खो दिया