अर्पण”’’आपकी एक आस, आपकी अमानत आपके पास’’*
बिलासपुर पुलिस की मुहिम,,,,
पत्रकार व सामाजिक संस्थाओं के सदस्य पदाधिकारी ने पुलिस केस कार्यवाही की जमकर तारीफ की
बिलासपुर पुलिस द्वारा गुम हुये 100 मोबाईल किमती लगभग 2 लाख रूपये बरामद कर संबंधीतो को सौपने चलाया अर्पण अभियान,,,,
बिलासपुर पुलिस द्वारा हर माह करीब 100 मोबाइल विभिन्न स्थानों से ढूंढ कर उनके वास्तविक स्वामी को प्रदान किया जा रहा है इसी कड़ी में इस माह भी 100 मोबाइल बरामद कर वितरित किया गया है,,,
बिलासपुर -जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में प्राप्त मोबाईल गुमने की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये,,,उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, रजनेश सिंह (भा.पु.से.)* द्वारा प्राप्त शिकायतों के आधार पर गुमे हुये मोबाईल के प्रार्थीयो की सुची तैयार करने प्रभारी ए.सी.सी.यू बिलासपुर एवं सभी थाना को निर्देशित कर फील्ड के तकनिकी जानकारी के आधार पर खोजबीन अभियान चलाकर बिलासपुर शहर एवं बिलासपुर जिले की सीमा से सटे जिलों से कुल 100 नग मोबाईल विधिवत अभियान चलाकर 01 माह में बरामद किया गया, कई मोबाईल राज्य के दूरस्थ जिलों एवं अन्य प्रदेशो में सक्रिय पाये गये है, जिनके विरूद्ध पृथक से अभियान चलाकर बरामदगी कर मोबाईल स्वामियो को लौटाने की प्रक्रिया जारी रहेगी।
इस अभियान को सफल बनाने एवं गुम हुए मोबाईलो को उनके मालिको को लौटाने के अभियान में ए.सी.सी.यु. एवं बिलासपुर जिले के समस्त थानों की सम्पुर्ण टीम की महत्वपुर्ण भुमिका रही। इस कार्य के लिए सामाजिक संस्थाओं के सदस्य पदाधिकारी एवं पत्रकारों ने पुलिस की इस कार्रवाई की जमकर तारीफ की