सिंधी समाज के भाजपा के एकमेव पार्षद श्री श्रीचंद जी तेजवानी इनको आगामी काल के लिए अमरावती महानगर पालिका के महापौर पद हेतु घोषित कर आज भारतीय जनता पार्टी ने समस्त समाज का मान ऊंचा किया,इस समाचार के फैलते ही शहर भर में सिंधी समाज में ही नहीं अपितु संपूर्ण प्रभाग में आनंद का वातावरण है, संपूर्ण शहर के व्यापारी व नागरिक जगह जगह फटाके जलाकर व मिठाइयां बाटकर अपनी खुशी का इजहार व्यक्त कर रहे है,समाज के विचार व मन का आदर कर उचित प्रतिनिधित्व देते हुवे भारतीय जनता पार्टी ने आज सब का दिल जीत लिया है।
पहले सिंधी महापौर हेतु घोषित श्रीचंद जी तेजवानी को बहुत बहुत दिल से बधाईयां व अभिनंदन..!
समस्त सिंधी समाज व सिंधी सेल, अमरावती शहर जिल्हा के समस्त पदाधिकारी व सिंधी सेल अध्यक्ष की तरफ से श्री कोठेकर जी,श्री संजय कूटे जी,अमरावती शहर अध्यक्ष श्री नितिन धांडे जी,श्री किरण जी पातुरकर,श्री प्रवीण जी पोटे,श्री कुलकर्णी जी, श्री डेहनकर जी, श्री बादल कुलकर्णी जी व समस्त भाजपा पदाधिकारियों का हृदय से धन्यवाद व आभार व्यक्त करता हूं।