सतना सामाजिक न्याय के प्रखर योद्धा दयानंद कुशवाहा (पूर्व राज्य मंत्री) एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर एक विचार-विमर्श सत्र एवं पुष्पांजलि सभा का आयोजन दयानन्द कुशवाहा मित्र मंडली द्वारा दिनांक 13 फरवरी शुक्रवार को 12 बजे से टाऊन हाल में होना है जिसमें उनके द्वारा सार्वजनिक जीवन में शोषितों, वंचितों और उत्पीड़ित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया। उस पर विचार विमर्श किया जाएगा वे सामाजिक, साहित्यिक और राजनीतिक क्षेत्रों में सक्रिय रहते हुए समाज में समता और न्याय की स्थापना के लिए समर्पित रहे।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनके सामाजिक, साहित्यिक एवं राजनीतिक विचारों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम आयोजक दयानन्द कुशवाहा मित्र मंडल ने सभी सम्मानित जनों से श्रद्धा सुमन अर्पित करने की अपील की है।