बिलासपुर :- सत्य प्रेम और मानवता के संदेश वाहक भगवान श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है, इसी क्रम में भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय तथा फिट इंडिया अभियान के संयुक्त तत्वाधान में श्री सत्य साईं सेवा संगठन द्वारा देश के 60 से अधिक शहरों में यूनिटी रन एवं राइड का आयोजन किया जा रहा है । इस आयोजन का उद्देश्य मानवता , शांति , प्रेम , भाईचारा एवं सदभाव का संदेश जन जन तक पहुंचाना है । छत्तीसगढ़ प्रांत में बिलासपुर को भी इस आयोजन के लिए चयनित किया गया है । 22 फरवरी दिन रविवार को प्रातः 6.30 बजे रेलवे के नॉर्थ ईस्ट फुटबल ग्राउंड से मैराथन प्रारंभ होगा लगभग 5 किलोमीटर की यह रन जगमल चौक , गांधी चौक , पुराना हाई कोर्ट , तारबाहर नाका , बड़ा गिरजाघर चौक और भारतमाता स्कूल होते हुए पुनः प्रारंभ स्थल पर समाप्त होगा । कार्यक्रम का समापन प्रातः 8.30 बजे होगा इस अवसर पर माननीय जिला कलेक्टर, जनप्रतिनिधि एवं रेलवे अधिकारी सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे । राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों एवं विशिष्ट विभूतियों का सम्मान भी किया जाएगा ।
आयोजन में महिला पुरुष 15 वर्ष से अधिक आयु के युवा भाग ले सकते है , सायकल राइड की भी व्यवस्था रखी गई है । संगठन की ओर से सभी प्रतिभागियों को टी शर्ट , मैडल और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा । रन के अंत में रिफ्रेशमेंट की भी व्यवस्था रखी गई है । पंजीयन निशुल्क है और निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से किया जा सकता है ।
आयोजकों ने बिलासपुर के युवाओं , खेलप्रेमी और सभी नागरिकों से इस मानव कल्याण के पावन अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की है ।
पंजीयन लिंक –
https://sssunityrun.ssssoindia.org/event-details/Mzk=
यदि पंजीयन करने में किसी प्रकार की असुविधा हो तो निम्न मोबाइल न�
+918099240300 & +916263543310 से संपर्क कर सकते है ।