* राजकुमारी आहुजा जी समाजिक संस्था हंगर फ्री बिलासपुर मिशन कोई भी न सोए भूखा द्वारा आज महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर स्थानीय हाई टेक बस स्टैंड पर आयोजित वृहद भोग भंडारे में *पारंपरिक सिंधी व्यंजन सिरों पूड़ी आऊ कोसा कुहर* का वितरण आगंतुक यात्रियों के मध्य किया गया ,,,,, इस अवसर पर आमंत्रित अतिथि शिक्षा विद शासकीय आत्मानंद विद्यालय मुक्तिधाम चौक की प्रधान पाठिका राजकुमारी आहुजा जी ने अपने सहज सरल उदगारों में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी सभ्यता की पहचान उसकी भाषा शैली , रहन सहन , तीज त्यौहार और खान पान से परिलक्षित होती है पिज्जा बर्गर मैगी मोमोज वाली हमारी नई पीढ़ी अपने पारम्परिक रीति रिवाजों , परम्पराओं के साथ साथ व्यंजनों को विस्मृत किए जा रही है और इस विस्मृति को स्मृत करने का प्रयास करती है सामाजिक संस्था हंगर फ्री बिलासपुर जो समय समय पर सेवा को माध्यम बना भूले बिसरे पारम्परिक व्यंजनो को जन मानस में बड़े मनोयोग से वितरित करती है ,,,,, उपरोक गरिमामय आयोजन के संयोजक रामा वैली के युवा समाजिक कार्यकर्ता नवीन पंजवानी जी ने आज के इस मनोरथ में निस्वार्थ सहभागिता के लिए संस्था के कार्यकर्ताओं मनोज सरवानी , विकास घई , महेंद्र माखीजा, नवीन पंजवानी, चंदर मंगतानी, ऑक्सिजन मेन राजेश खरे, माधव मुजुमदार , रेखा आहुजा तथा सतराम जेठमलानी , बाल शिव भक्त गौतम व आयुष आहुजा के प्रति आभार व्यक्त किया।