“
शिक्षा के साथ संस्कार बच्चों को मोटिवेशन के लिए शिक्षा जरूरी है आज दिनांक 17.2.2026 शासकीय हाई स्कूल सीपत टेकर को स्वयं सिद्धा फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री चंचल सलूजा के द्वारा विद्यालय को 6 पंखे भेंट किए गए। इस अवसर पर श्री राम गोपाल करियारे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आपने बच्चों को परीक्षा का तनाव न लेने वह पढ़ाई का आनंद लेने को कहा। उन्होंने बच्चों को याद रखने की युक्तियां बताई। शिक्षा जगत के प्रसिद्ध श्री राम दत्त गौरहा जी भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आपने बच्चों को आगामी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी।


प्राचार्य श्रीमती नसीम बेगम ने सभी अभ्यागतों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्वयं सिद्धा फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री चंचल सलूजा, सदस्य श्रीमती श्वेता सिंह, श्रीमती रमैया मैडम , आर्यन तिवारी, शिक्षा जगत के श्री राम दत्त गौरहा, प्रधान पाठक श्री आशुतोष तिवारी, शासकीय हाई स्कूल प्राचार्य श्रीमती नसीम बेगम ,व्याख्याता श्री अर्जुन सोनवानी, श्रीमती रेवती शर्मा, श्रीमती आशा पटेल, श्री राम कश्यप, श्री अरविंद गिरी गोसाई तथा मिडिल और हाई स्कूल के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।