बिलासपुर ! महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री झूलेलाल श्री अमरधाम चकरभाठा में निःशुल्क सामूहिक विवाह में शामिल हुआ जिसमें 6 विवाह सम्पन्न हुए। सिंधी युवक समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज के अनुसार भगवान शिव पार्वती विवाह के शुभ दिन पर पूज्य सिन्धु अमरधाम आश्रम चकरभाटा में 6 जोड़े पवित्र सूत्र में बंधकर अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत की


लालसाई झूलेलाल की महाआरती में समिति के पदाधिकारी शामिल होकर चकरभाटा के संतश्री साईं लालदास साहेब का नमन करते हुए उनका अभिनंदन कर आशीर्वाद लिया। संत साई लालदास ने सिंधी युवक समिति के पदाधिकारियों को पखर पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर सिंधी युवक समिति के सदस्यों ने भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर समाज की संस्कृति परंपराओं और वर वधु को उपहार सप्रेम उपहार देकर आशीर्वाद देते हुए नये दांपत्य जीवन के लिए सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज, संरक्षक कैलाश मलघानी, संरक्षक मनोहर खट्वानी, अध्यक्ष मनीष लाहोरानी, महामंत्री अमित संतवानी कोषाध्यक्ष मुकेश मूलचंदानी, मोहन मदवानी, सन्नी लाहोरानी, गोविंद बत्रा, राज भाटिय़ा एवं हमर संगवारी के प्रमुख विजय दुसेजा शामिल थें।