बिलासपुर, जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है। अभियान के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत 12 प्रकरण दर्ज कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा एवं प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जप्त की गई।
यह विशेष अभियान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशन में चलाया गया, जिसका उद्देश्य जिले में मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय, भंडारण और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना था। पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में मुखबिर सूचना के आधार पर दबिश, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच एवं लगातार पेट्रोलिंग कर यह बड़ी कार्रवाई की।
पुलिस ने जप्त मादक पदार्थों का नियमानुसार तौल, सीलिंग और नमूना प्रक्रिया पूर्ण कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(B), 21(C), 22 एवं 29 NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
📍 थाना-वार कार्रवाई का विवरण
🔹 थाना सरकंडा
श्रीमती रानी सिंह (40 वर्ष) – 2925 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट (438.750 ग्राम, कीमत ₹11,497)
बबली वंशकार (30 वर्ष) – 1 किलो 200 ग्राम गांजा
अभय भार्गव (24 वर्ष) – 1 किलो 100 ग्राम गांजा
🔹 थाना सिविल लाइन
राजकुमार निर्मलकर (58 वर्ष) – 280 ग्राम गांजा
🔹 चौकी बेलगहना
देवचरण वैष्णव – 300 ग्राम गांजा, तराजू-बाट एवं ₹16,000 नगद
🔹 थाना सीपत
सीमा सिसोदिया (21 वर्ष) – 2 किलो गांजा
🔹 थाना कोनी
श्रीमती पूर्णिमा वर्मा (25 वर्ष) – 1 किलो 256 ग्राम गांजा
🔹 थाना रतनपुर
अरविन्द उर्फ अन्नू जैन (36 वर्ष) – 225 ग्राम गांजा, ₹2,300 नगद एवं मोबाइल फोन
🔹 थाना बिल्हा
त्रिवेणी अरोरा (30 वर्ष) – 124 ग्राम गांजा, नगदी ₹2,220 एवं पैकिंग सामग्री
🔹 थाना सिरगिट्टी
शेख राजा (30 वर्ष) – 240 ग्राम गांजा (कीमत ₹12,000)
शंकर दास मानिकपुरी (19 वर्ष) – 360 ग्राम गांजा (कीमत ₹18,000)
⚠️ नशा तस्करों पर पुलिस का सख्त संदेश
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।
📢 जनअपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों की बिक्री या भंडारण की जानकारी मिले, तो तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर सूचना दें। आपकी एक सूचना समाज को नशामुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।