सूरत शहर के रामनगर सिन्धी काॅलोनी में स्थित निजधाम जयबाबा आश्रम में श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया।
आश्रम के सेवाधारी पवन हासीजा से प्राप्त जानकारी अनुसार सद्गुरू बाबा रामदास जी के 151वें जन्मोत्सव एवं महाशिवरात्रि उत्सव निमित्त वृंदावन से पधारे श्री बृजेश गोस्वामी महाराज जी द्वारा श्रीमद भागवत कथा का सुंदर रसपान श्रद्धालुओ में किया गया।
भव्य कलश यात्रा के साथ सदगुरू स्वामी विशनदास जी महाराज की मुर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई एवं अखंड पाठ साहिब के आरंभ एवं भोग पश्चात उपस्थित हजारों श्रद्धालुगणों में भंडारा भोजन प्रसादी का वितरण किया गया।
इस शुभ अवसर पर निजधाम आश्रम, रामनगर के ट्रस्टी भाईसाहेब श्री रूपचंद रोहेड़ा जी एवं भाईसाहेब श्री लक्ष्मीचंद जुगलाणी जी ने कथा में उपस्थित रहकर श्रद्धालुओ को आशीर्वाद प्रदान किया।