सूरत शहर के रामनगर में स्थित श्री सोमनाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि उत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
मंदिर के कमिटी मेम्बर पवन हासीजा ने बताया कि इस कार्यक्रम में रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क मेडिकल चेक-अप कैम्प का आयोजन किया गया एवं शाम को सत्संग पश्चात बालकों का सुंदर भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसमें सभी बालकों को उपहार दिए गए एवं रात्रि में उज्जैन से पधारे ढोलक मंडली के ढोल-ताशों के साथ महाकाल भस्म आरती का आयोजन किया गया


एवं सभी श्रद्धालुओ हेतु आम भंडारा आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथिगणों में सूरत सिटी डेप्युटी कमिश्नर ऑफ पोलिस श्री लखधीरसिंग झाला सर, एसओजी पीआई श्री अतुल सोनारा सर, रांदेर पीआई श्री आर.जे चौधरी सर, ड्रेनेज कमिटी चेयरमैन श्री केयुर चपटवाला, कोर्पोरेटर श्रीमती नेन्सी शाह पधारे एवं रामनगर तथा सूरत सिन्धी समाज के सभी संस्थाओ के पदाधिकारीगण एवं सिन्धी समाज के अग्रणीगण उपस्थित रहे।
सभी आगंतुको का भव्य स्वागत सम्मान सोमनाथ मंदिर के ट्रस्टी सोनु भाई अछड़ा एवं किशोर लालवाणी द्वारा किया गया। 🌹🙏🏻