विशाल नावानी/बालाघाट
बालाघाट :+ पूज्य सिंधी पंचायत के त्रिवार्षिक चुनाव 24 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को होने जा रहे है,
सामाजिक चुनाव अधिकारी द्वारा प्रकाशित की गई नियमावली के अनुसार,
सोमवार 16 फरवरी को नामांकन पत्र प्राप्त कर तीन नामांकन उठाए गए थे,
जिसमें
1.गोपाल दास पिता स्व.धनराज आडवानी,
2.अमरलाल पिता स्व. कन्हैयालाल मंगलानी
3.सुरेशचंद पिता स्व. चंदीराम रंगलानी
शामिल है।
तदोपरांत 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नामांकन की जांच एवं 20 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का समय तय किया गया था,
जिसमें आम सहमति नहीं बनने पर तीनों ही उम्मीदवारो के बीच त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिलेगा,
24 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को सिंधु भवन में सामाजिक चुनाव अधिकारी व उनकी टीम द्वारा सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चुनाव संपन्न कराया जायेगा,
एवं इसके पश्चात ही मतगणना होगी जिसके परिणाम भी तभी घोषित किये जाएंगे,
यहा ज्ञात हो की सिंधी समाज में 1500 से 2000 के लगभग पुरुष मतदाता शामिल है जिन्हे अपने आधार कार्ड के साथ वोट करने का अधिकार है,इसमे महिलाओ को शामिल नही किया गया है