मध्यप्रदेश :- प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 मार्च 2026 को सुबह लगभग 03:40 बजे शीतकालीन पेट्रोलिंग के दौरान ट्रैकमैन शिन नायक ने झुकेही रेलवे स्टेशन को सूचना दी कि झुकेही–पकरिया रेलवे स्टेशन के बीच किमी 1101/13–15 अप लाइन पर लगभग 30 वर्षीय अज्ञात पुरुष मृत अवस्था में पड़ा हुआ है।
सूचना मिलने पर अमदरा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर द्वारा मामले की जानकारी थाना अमदरा को दी गई।
पुलिस ने मामले में मर्ग क्रमांक 12/26 धारा 194 बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।
थाना अमदरा पुलिस ने मृतक की पहचान संबंधी जानकारी मिलने पर थाना अमदरा के मोबाइल नंबर 9630899103 तथा बीट प्रभारी 8103512410 पर सूचना देने की अपील की है।