( हर सफल नारी के पीछे किसी मर्द का सपोर्ट जरूर होता है सपना कुकरेजा)
रायपुर :- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सिंधी मंच रजिस्टर संस्था की संस्थापिका व राष्ट्रीय अध्यक्ष सपना कुकरेजा के द्वारा रायपुर शहर में एक निजी होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का जो नाम था

(लक्ष्मी नारायण सम्मान)
जिसने भी जब यह नाम सुना तो सब हैरान रह गए और वह भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ऐसा आयोजन करके उन्होंने पूरे देश को एक नया संदेश दिया है इस कार्यक्रम की शुरुआत भगवान झूलेलाल जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पण दीप प्र जवलित करके आरती करके की गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे माढ़र वाली माता जी व झूलेलाल मंदिर चक्करभाटा के संत सांई लाल दास जी 51 प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान किया गया आए हुए सभी अतिथियों का ढोल बाजे के साथ फूलों की वर्षा के साथ चंदन का तिलक लगाकर स्वागत सत्कार किया गया

कार्यक्रम का मंच संचालन दादा गंगाराम ,प्रेम सोनी, वह सपना कुकरेजा जी के संयुक्त रूप से किया गया सबसे बड़ी इस कार्यक्रम की जो विशेष बात थी उसका एक तो नाम लक्ष्मी नारायण सम्मान दूसरा इस कार्यक्रम में जो 51 व्यक्तियों का सम्मान किया गया वह सिर्फ पुरुष या स्त्री नहीं थे बल्कि अपने-अपने फील्ड में ऐसे लोगों का चयन किया गया जीन्होंने समाज के लिए और प्रदेश के लिए कुछ नई सोच नई दिशा वह नया कार्य की शुरुआत की हो ऐसे लोगों का चयन करना भी बहुत बड़ा मुश्किल का काम था पर विगत कई सालों से सक्रिय रहकर उन्होंने छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र के ऐसे 51 लोगों को चुना और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पति-पत्नी के साथ बुलाकर उनका सम्मान किया

स्टेट में जब पति-पत्नी पहुंचे तो एक दूसरे को वरमाला पहनकर मुख्य अतिथि माता जी माढ़र वाली व संत सांई लाल दास जी से इस स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया जा रहा था आज तक इतने सामान समारोह हमने देखे हैं पर वाकई में यह कुछ अलग ही सम्मान समारोह था और जिस दिन था उस दिन के कारण लोग और आश्चर्य में पड़ गए थे कि आज के दिन तो नारियों का सम्मान होता है नारायण का नहीं होता है पर इस बात को भी बदल दिया गया कि जिस तरह हर दिन नारी का है

उसी तरह हर दिन नारायण का भी है और नारी का भी है, नारी भी नारायण के बिना अधूरी है तो नारायण भी नारी के बिना अधूरा है मतलब लक्ष्मी और नारायण दोनों सिक्के के एक पहलू है जैसे राम और सीता जैसे राधा और कृष्ण जैसे शिव और पार्वती जैसे ब्रह्मा और सरस्वती वैसे ही पति-पत्नी भी सिक्के के दो पहलू हैं और दोनों एक दूसरे के बिना अधूरे हैं एक कहावत और एक बात हमेशा लोग कहते हैं कि एक सफल पुरुष के पीछे नारी का हाथ होता है पर आज इस बात को भी चरित्राथ किया गया कि एक सफल महिला के पीछे भी एक पुरुष का हाथ होता है अब वह पुरुष उसका भाई भी हो सकता है बेटा भी हो सकता है फ्रेंड भी हो सकता है पिता भी हो सकता है पति भी हो सकता है जब दोनों को एक दूसरे का साथ मिलता है तभी जीवन की गाड़ी आगे बढ़ती है और सफलता कदम चूमती है डॉ सपना कुकरेजा जी ने बताया कि स्वर्गीय राजकुमार कुकरेजा जी का जो सपना था आज वह सरकार हुआ इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने जिस तरह मुझे सपोर्ट किया और मार्गदर्शन दिया उनके पद्ध चिन्हों पर चलते हुए में सेवा कार्य में आगे बढ़ रही हूं और आज यह आयोजन कर पाई हुं यह उनकी ही प्रेरणा थी वह उनका ही दिखाया वह रास्ता था

माढ़र वाली माता रानी ने भी इस सफल आयोजन के लिए वह सुंदर कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय सिंधी मंच के सभी सदस्यों को बहुत-बहुत बधाइयां और शुभकामनाएं दी,
साथ ही इस कार्यक्रम की आयोजिका सपना कुकरेजा जी को भी बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी भविष्य में भी ऐसे और अति सुंदर कार्यक्रम आयोजन होते रहे राष्ट्रीय सिंधी मंच राष्ट्रिय स्तर पर करता रहे इसके लिए उन्हें आशीर्वाद दिया संत सांई लाल दास जी के द्वारा भी राष्ट्रीय सिंधी मंच व डॉ सपना कुकरेजा जी को बहुत-बहुत बधाई दि कि ऐसे दिन पर उन्होंने जो इस कार्यक्रम का आयोजन किया लक्ष्मी नारायण सम्मान वह बहुत ही साराहनीय और संदेश देने वाला कार्यक्रम है यह कार्यक्रम रायपुर के साथ साथ देश भर में होने चाहिए यह सिर्फ एक सम्मान नहीं है बल्कि पति-पत्नी को बराबर का दर्जा दिया जा रहा है और एक संदेश दिया जा रहा है कि पति पत्नी दो नहीं बल्कि एक है और जब यह मिलकर कार्य करते हैं तो दुनिया भी इनको सलाम करती है और कोई भी कार्य अकेला संभव नहीं है एक दूसरे के बिना तो ऐसे सुंदर कार्यक्रम के लिए आयोजन करता को बहुत-बहुत बधाइयां सुंदर भविष्य के लिए शुभकामनाएं आए हुए सभी महानुभावअतिथियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये वह संस्था के सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दि ,

जिसमें प्रमुख है भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, वरिष्ठ समाज सेवी आनंद कुकरेजा, वरिष्ठ समाजसेवी चेतन, तारवानी छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी वरिष्ठ पदाधिकारी अमर चंदवानी समाजसेवी किशोर आहूजा ,राजेश वाधवानी, इंद्र डोडवानी, राजू वासवानी ,राजू तारवानी ,सुरेश रौचलानी , शंकरबजाज , रोमी सावलानी, प्रफुल्ल, अजीत कुकरेजा अमर गिद्ववानी, सुभाष बजाज देवानंद शर्मा ,गंगाराम अमेसर हरीश रामानी ,हरीश दानवानी,महेश आहूजा, महेश मोटवानी प्रेम सोनी, राजकुमार मसंद कई समाज सेविका महिलाएं रेखा कुकरेजा, कविता प्रिया, बबीता नेभानी, रेणु इशपीलिया, पूजा सोनी,दिव्या, हेमा मोटवानी भी उपस्थित थी इस अवसर पर हमर संगवारी के प्रधान संपादक विजय दुसेजा को भी लक्ष्मी नारायण सम्मान दिया गया जिसका भी उद्देश्य बहुत अनूठा था जिसमें एक पिता अपने बच्चे को ऊपर उछलता है जिसका उद्देश्य घर समाज, देश सभी जगह जो घर समाज देश के प्रमुख संचालन करता होते चाहे प्रमुख पिता स्वरूप होते हैं, ओर घर के समाज के ओर देश के बच्चों को सही दिशा में परवरिश करना चाहिए तभी घर समाज देश सुचार रूप से संचालित हो सकेंगे वह आज के इस पूरे कार्यक्रम को कवर करने के लिए विशेष रूप से बिलासपुर से रायपुर पहुंचे ओर अनोखे प्रोग्राम जो पूर्ण रूप उद्देश्य भरा रोमांचक रहा और पूरा आयोजन को कवर किया इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सिंधी मंच के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा