कोरबा:- पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान झूलेलाल जी का अवतरण दिवस , जन्म महोत्सव बड़े ही हर्षोउल्लास और धूमधाम मनाने का निर्णय लिया है इसी अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत 14 मार्च से आरंभ हो जाएगी प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा इसमें महिला विंग, युवा विंग, सिंधी पंचायत व कई सामाजिक संस्थाओं का सहयोग से कार्यक्रम किया जा रहे हैं यह जानकारी पंचायत के अध्यक्ष अशोक चावलानी, एंव सचिव नरेश जगवानी ने दि, भगवान झुलेलाल जन्म महोत्सव 14 मार्च से 20 मार्च तक मनाया जाएगा 14 मार्च को सिंधु भवन रानी रोड में शाम 6:00 बजे भगवान झूलेलाल जी की धूनी साहब का आयोजन किया गया है तब पश्चात आरती एवं भंडारे कि भी व्यवस्था है
धूनी साहब से ही चेटीचंद्र महोत्सव की शुरुआत होगी 15 व 16 मार्च को एसपी एल 2 क्रिकेट मैच सीएसईबी खेल मैदान में युवतियाँ भाग लेगी 19 मार्च को सुबह 8:00 बजे बाइक रैली झूलेलाल मंदिर से शुरू होगी जो प्रमुख मार्ग से होकर संत कवंर राम उद्यान मेन रोड तक जाएगी 20 मार्च को सुबह 10:00 बजे पूजा अर्चना झूलेलाल मंदिर में होगी इसी दिन सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक सिंधु भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा दोपहर 1:00 बजे से आम भंडारा होगा शाम 5:00 बजे पूज्य बहराणा साहब की अगवाई में भव्य यात्रा मंदिर से निकलेगी शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां शामिल रहेंगी रात 10:00 बजे जोड़ापुल तुलसी नगर में पहुंचकर पूज्य बहराणा साहब का विधि विधान के साथ विसर्जन किया जाएगा अखंड ज्योत को परवान किया जाएगा
25 मार्च को भगवान झूलेलाल जी की छठी सिंधु भवन में शाम 6:00 बजे मनाई जाएगी इस सभी कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों का पूरा सहयोग मिल रहा है और इसे सफल बनाने में सभी सदस्य लगे हुए हैं