गुजरात राज्य की न्यायिक सेवा में बरेली के शिखर मूलचन्दानी का हुआ चयन ।
उत्तर प्रदेश :- शिखर मूचन्दानी ने 24 वां स्थान प्राप्त किया, शिखर मूलचंदानी के पिता राधा कृष्ण मूलचंदानी ए ड़ी जी सी सिविल रहें हैं ।
वर्तमान में अधिवक्ता के रूप में सेवाएं दे रहे हैं ,उनकी माता बॉबी मूलचंदानी भी अधिवक्ता हैं ।
गौरतलब तथ्य यह है कि ताऊ गंगा राम मूलचंदानी जी राजस्थान हाई कोर्ट के माननीय न्यायमूर्ति(जस्टिस) व वर्तमान में राजस्थान मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष हैं।
उनके एक चचेरे भाई पीयूष मूलचंदानी कासगंज में सिविल जज हैं।
साथही बहन अनुष्का भी एल एल बी और एल एल एम गोल्ड मेडलिस्ट मेधावी छात्रा रही है।
वर्तमान में आपके पति अहमदाबाद रौनक कपूर जी डिप्टी कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।
बड़े भाई विजय मूलचंदानी जी व सुरेश थदानी जी अंतराष्ट्रीय सचिव विश्व सिंधी सेवा संगम द्वारा उपरोक्त जानकारी में बताया कि शिखर नें अपने परिवार से ही प्रेरणा ली।
दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ रवि प्रकाश टेकचंदानी, वरिष्ठ साहित्यकार,पत्रकार सरल ज्ञाप्रटे जी, राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद शिक्षा मंत्रालय में सदस्य प्रतिनिधि विश्व प्रकाश “रूपन ” सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख प्रतिनिधि कन्हैयालाल सागर, अमृत राजपाल,मोहन मध्यान, मुखिया सेंट्रल पंचायत पवन जीवानी,ओम अंदानी, राजकुमार मोटवानी,बूल चंद चंगुलानी, धर्मपाल लालवानी, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश मोटवानी, बलदेव हासानी,राम मोटवानी,अजीत मेघानी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक मुकेश तोलानी जी, कार्यवाह विवेकानंद नगर प्रेम प्रकाश टेकचंदानी,रतन राजपाल आदि सहित अयोध्या सिंधी समाज ने इस उपलब्धि पर संबंधित परिवार को बधाई देते शिखर मूलचंदानी जी को समाज व देश सेवा में आने पर बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। शिखर मूलचंदानी को हार्दिक बधाईयां एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलमय शुभकामनाये सुरेश कुमार थदानी अंतरराष्ट्रीय सचिव विश्व सिंधी सेवा संगम