(बरखा भाभी मां और महापौर पूजा विधानी ने रैली को झंडी दिखाई )
बिलासपुर। सिंधी समाज के आराध्य देव झूलेलाल साईं जी के पावन जन्मोत्सव चेटीचंद्र महोत्सव के अवसर पर शहर में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक 🌈गौरव और 👩महिला सशक्तिकरण की अद्भुत मिसाल 🎑देखने को मिल रही है। साप्ताहिक आयोजन के तहत विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला लगातार जारी है।
इसी कड़ी में आज पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत, सिंधी सेंट्रल युवा विंग, सेंट्रल सिंधी महिला विंग, भारतीय सिंधु सभा एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं और वार्ड पंचायत के सहयोग से दीनदयाल उपाध्याय उद्यान के पास से महिलाओं की एक विशाल स्कूटर रैली निकाली गई।
कार्यक्रम की शुरुआत सिंधी समाज की कुलदेवी हिंगलाज माता एवं भगवान झूलेलाल साईं जी के चित्र पर पुष्प अर्पण,कर दीप प्रज्वलन और आरती के साथ हुई। इस अवसर पर झूलेलाल मंदिर चक्करभाटा से बरखा भाभी माँ एवं बिलासपुर नगर की प्रथम नागरिक महापौर पूजा विधानी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया।

रैली में सैकड़ों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए यह रैली सिंधु भवन, तोरवा में संपन्न हुई। महिलाओं के उत्साह और सहभागिता ने यह साबित कर दिया कि वे हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं।
गौरतलब है कि चेटीचंद्र महोत्सव की तैयारियां एक सप्ताह पहले से ही शुरू हो चुकी हैं। इस दौरान समाज द्वारा लगातार विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। कार्यक्रमों की शुरुआत लगभग 550 मातृशक्ति को जागरूक करने के उद्देश्य से The Kerala Story फिल्म प्रदर्शन से की गई, जिसमें समाज की बहनों और बेटियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इसके बाद “सिंध जो मेलो” का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें समाज, संस्कृति और एकता का सुंदर संगम देखने को मिला। इस मेले में पारंपरिक व्यंजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक सहभागिता के माध्यम से समाज की एकजुटता का परिचय मिला।
आज आयोजित महिला स्कूटर रैली उसी श्रृंखला का महत्वपूर्ण हिस्सा है

, जिसका उद्देश्य 👩👩👩महिलाओं को सशक्त बनाना, उन्हें समाज में समान स्थान दिलाना और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ना है।
सिंधी समाज द्वारा आयोजित यह संपूर्ण साप्ताहिक महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक जागरूकता, सांस्कृतिक संरक्षण और एकता का भी सशक्त संदेश दे रहा है।
रैली कि जो खास बात थी इसमें लोगों को संस्कृति से जोड़ने के लिए सजीव झांकी भी बनाई गई थी जिसमें सिंध के सरताज संत भक्त कंवर राम सांई, छत्तीसगढ़ी महतारी, मां दुर्गा, भारत माता अन्य माता की सजीव झांकी सजाई गई थी साथ में सिंधी समाज के महिलाओं के द्वारा ढोल नगाड़े वाग यंत्रों के साथ, अपनी परंपरा को बढ़ाते हुए झांकी का प्रदर्शन किया गया इसी कड़ी में सिंध के सम्राट राजा दाहिर सेन, संत भक्त कंवर राम वह शहीद हेमू कालाणी के कट आउट के साथ उसका जीवन परिचय दिया गया था, यह भव्य सुंदर रैली व्यापार विहार से आरंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए सिंधु भवन तोरवा पहुंचकर संपन्न हुई, इस अवसर पर महापौर पूजा विधानी ओर बरखा भाभी मां ने, आज के इस रैली के लिए सभी आयोजन कर्ताओं को महिला टीम को बहुत-बहुत बधाइयां व शुभकामनाएं दी

आज के इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में पूज्य सिंधी केंद्रीय पंचायत पूज्य सिंधी, बिरादरी पंचायत ,केंद्रीय युवा ,विंग महिला, विंग वह सभी संस्थाओं और वार्ड पंचायत का, सहयोग रहा, जिसमें प्रमुख हैं विनोद मेघानी, कैलाश मलघानी, नानकराम खाटूजा, सुरेश सिदारा, रूपचंद डोडवानी, नरेंद्र नागदेव, रोंबिन वाधवानी, राजू धामेचा, मोहन जेसवानी, अभिषेक विधानी, गोपाल सिंघवानी, श्याम हरियानी, मोती गंगवानी,, राजेश गंगवानी हीरु छुघानी,
विनीता भावनानी, कंचन मलघानी, मोनिका सिदारा, एवं बड़ी संख्या में समाज के युवा व,महिलाओं का सहयोग रहा, इस पूरे कार्यक्रम को कवर करने के लिए हमर संगवारी के प्रधान संपादक विजय दुसेजा विशेष रूप से इस आयोजन में शामिल हुए वह पूरे कार्यक्रम को कवर किया