*बिलासपुर! सिंधी युवक समिति द्वारा सिंधी समाज के सहयोग से समाज का नव वर्ष लाल साईं झूलेलाल की जयंती चेट्रीचंड्र महोत्सव पर एक भव्य शोभायात्रा निकालेगी। सिंधी युवक समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज ने अनुसार 20 मार्च शुक्रवार को लाल साईं झूलेलाल जी की सिंधी समाज की डांडियों की मौज मस्ती के साथ सामाजिक, धार्मिक, न्यायिक, ज्ञानवर्धक, सतरंगी झांकियों के साथ एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी सिंधी नव वर्ष झूलेलाल जयती 20 मार्च शुक्रवार को सिंधी समाज का समस्त कारोबार बंद रहेगा

।झूलेलाल साईं जिंदपीर की शोभायात्रा सुबह 11बजे बुधवारी बाजार से निकलकर बंधवापारा, धानमंडी रोड, गुरुनानक चौक, तोरवा नाका, जगमल चौक होते हुए दयालबंद, गांधी चौक, जूना बिलासपुर, कंवरराम कपड़ा बाजार के रास्ते गोल बाजार, सदर बाजार, प्रताप चौक पुराने पुल से सरकंडा होते हुए नए पुल से नेहरू चौक, हेमू कलानी चौक, जरहाभाठा के रास्ते से सिंधी कॉलोनी में विसर्जित होगी जगह जगह जोरदार आतिशबाजी होगी। आयो लाल झूलेलाल का जयकारा गुंजता रहेगा। इस शोभा यात्रा में सिंधी समाज के युवा, महिलाएं, वरिष्ठ जनों के साथ समस्त सिंधी समाज शामिल होगा विशेष सिंधी सेंट्रल महिला विंग की प्रमुख श्रीमती विनिता भावनानी के नेतृत्व में बिलासपुर सिंधी समाज की महिलाएं शामिल होकर सिंधी डंडियों की मौज मचाएंगी।

और समस्त समाज कान्हा, कुंहर ,सेसा, फल फूट, मिठाई शरबत के साथ भव्य स्वागत करेगा। इस चेट्रीचंड्र की तैयारी में सिंधी युवक समिति के सर्वश्री अमर बजाज,अशोक बजाज, मनीष लाहोरानी, मनोहर खटवानी, कैलाश मलघानी, अमित संतवानी, मुकेश मूलचंदानी, संजय मतलानी, राजकुमार बजाज, ओमप्रकाश मनचंदा, गोविंद बतरा, मोहन मदवानी, हीरानंद छुगानी, राजेश गंगवानी, कैलाश श्यामनानी, जतिन पुरी, विजय वाधवानी, भगवानदास भोजवानी, मनोज सरवानी, अनमोल खत्री, दौलत पंजवानी, अमर रूपानी, सुरेश बजाज, विक्की बजाज, राजेश चंदवानी, रमेश भोजवानी, गौतम मोटवानी, किशन जेठानी, राजेश माधवानी, दिनेश थारवानी, राजकुमार सुखवानी, नवीन रूपानी, रवि बजाज, ऋषभ आडवाणी, हर्षराज होतचंदानी, कमल टेकचंदानी , राज भाटिय़ा, केशव अडवाणी, अमित सुखवानी, कमल टेकचंदानी , गिरीश जेठानी,सन्नी लाहोरानी सहित समिति के नवयुवक शामिल हैं।