बिलासपुर। चेटीचंड महोत्सव के पावन अवसर पर गुरु मूर्ति स्थापना दिवस का भव्य आयोजन 22 मार्च 2026, रविवार को चकरभाठा स्थित बाबा मेहरशाह सत्संग भवन में किया जाएगा। यह आयोजन परम पूजनीय श्री महंत बाबा मेहरशाह साहिब जी की स्मृति में 15वें स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
कार्यक्रम में परम पूज्य महंत स्वामी बाबा पुरुषोत्तम दास जी (बाबा मेहरशाह दरबार, सतना) सहित अनेक संत-महात्माओं का पावन सानिध्य प्राप्त होगा। आयोजन समिति के अनुसार दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों और सत्संग का आयोजन किया जाएगा।
सुबह 8 बजे से 10 बजे तक श्री सुखमनी साहिब का पाठ होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे से 12 बजे तक विशेष सत्संग का आयोजन रखा गया है। दोपहर 12 बजे श्री गुरु श्रीचंद सिद्धांत सागर जी के सहज पाठ का भोग, आरती एवं अरदास की जाएगी। तत्पश्चात संत-महात्माओं, ब्राह्मणों एवं श्रद्धालुओं के लिए आम भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों द्वारा शहरवासियों से अपील की गई है कि वे अपने परिवार सहित इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।
इस कार्यक्रम का आयोजन वाधवानी परिवार चकरभाठा एवं नागदेव परिवार बिलासपुर के तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल बाबा मेहरशाह सत्संग भवन, वार्ड क्रमांक 14, साईं मंदिर के पास, चकरभाठा निर्धारित किया गया है।
संपर्क सूत्र: 9300765533, 9827490088