बिलासपुर ने आज विरोध प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन को जिला कलेक्टर बिलासपुर के द्वारा रैली निकालकर भोजनावकाश में ज्ञापन सौंपा। फेडरेशन के जिला संयोजक डॉ बी पी सोनी एवं महासचिव किशोर शर्मा ने बताया कि जन घोषणा पत्र में किए गए वादों के अनुरूप प्रदेश के कर्मचारी एवं अधिकारियों के मांगों पर आज पर्यंत शासन द्वारा उचित निर्णय नहीं लिए जाने से उपेक्षा से नाराज प्रदेश के कर्मचारी एवं अधिकारियों ने फेडरेशन के 11 सूत्रीय मांगों जिसमें वर्ष जुलाई 2016 से लंबित DA एरियर्स की राशि को जीपीएफ खाते में समायोजित करना, अर्जित अवकाश नगदी करण 300 दिवस करना, चार स्तरीय पदोन्नति वेतनमान, विभिन्न संवर्गों के वेतन विसंगति को दूर करना, सहायक शिक्षक एवं सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों को त्रिस्तरीय समय मान वेतनमान दिया जाना, अनुकंपा नियुक्ति निः शर्त लागू किया जाना, पंचायत सचिवों का शासकीय करण, दैनिक वेतन भोगी अनियमित संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण एवं आधार बेस्ड अटेंडेंस और सेवानिवृत्ति उपरांत संविदा नियुक्ति तत्काल बंद किया जाना आदि मांग शामिल है

। इसी को लेकर प्रांत व्यापी भोजनावकाश में जिला एवं विकासखंड मुख्यालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। इसी क्रम में आज जिला फेडरेशन बिलासपुर के पदाधिकारी सदस्य एवं अधिकारी कर्मचारी पुराने कंपोजिट बिल्डिंग में रजिस्ट्री कार्यालय के सामने प्रांगण में एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे तथा वहां फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने 11 सूत्रीय मांगों के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए कलेक्टर बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा।
आज के प्रदर्शन में जी आर चन्द्रा, रोहित तिवारी, पवन शर्मा, डॉ बी पी सोनी, राकेश गुप्ता, सुनील कौशिक, किशोर शर्मा, सुनील यादव, चंद्रशेखर पांडेय, मोहन रात्रे, राजेंद्र दवे, रंजीत बघेल, उमेश कश्यप, विकास कायरवार, हिमाचल साहू, अशोक ब्रह्मभट्ट, महेंद्र तिवारी, अरुण पांडेय, राजेश टंडन, आलोक परांजपे, राजेश पांडेय, रमेश द्विवेदी, राजेश्वर वस्त्रकर, शैलेंद्र सिंह, अमरू साहू, नागेंद्र शर्मा, आरपी परिहार, विजय तिवारी, कैलाश गजभिए, ईश्वर पाठक, सुरेश ठाकुर, ओम त्रिपाठी, दुर्गेश साहू, रामजी ध्रुव, चलमेश्वरी राव, रेणुका बंसियार, अशोका बंजारे, शेफाली पांडे कुसुम कांता तिर्की, रामेश्वरी सिंह, श्वेता द्विवेदी आदि बड़ी संख्या में कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।
किशोर शर्मा
महासचिव