उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक संपदा से समृद्ध प्रदेश है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लोक नृत्य अत्यंत लोकप्रिय है, जिनकी प्रदेश में समृद्ध परंपरा है।
संस्कृति विभाग के सहायक निदेशक राजेश अहिरवार से अयोध्या से हमारे प्रतिनिधि आकाशवाणी अयोध्या व संस्कृति विभाग उद्घोषक पैनलिस्ट विश्व प्रकाश “रुपन”ने वार्ता कर बताया कि बीते दिनांक 19 मार्च 2026 को महामहिम राष्ट्रपति जी के अयोध्या आगमन के कई दिन पूर्व से ही लोक कलाकारों द्वारा अपनी विधाओं की जम कर तैयारी के उपरांत महामहिम राष्ट्रपति जी के आगमन अवसर पर संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा अयोध्या एयरपोर्ट से श्री राम मंदिर तक के मार्ग पर निर्मित अनेक सांस्कृतिक मंचो पर लोक कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उनका अभिनंदन किया।





सांस्कृतिक मंचों पर उत्तर प्रदेश की विविध लोक विधाओं—फरूवाही लोक नृत्य, थारू लोक नृत्य, कहरवा लोक नृत्य, वनटांगिया लोक नृत्य, ढेढिया लोक नृत्य, बधावा लोक नृत्य, मयूर लोक नृत्य, डमरू एवं शंख वादन की प्रस्तुतियां विशेष रूप से आकर्षण में रही।
प्रदेश के लोक कलाकारों ने भाव पूर्ण प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक परम्परा को समृद्ध बनाया।इस अवसर पर कार्यक्रम सहायक दिनेश कुमार की भी सक्रिय भूमिका रही।
दिनेश कुमार
संस्कृति विभाग
उत्तर प्रदेश