रीवा जिले के डगरडुआ गढ़ तहसील मनगवां में नव निर्मित श्री राम जानकी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं विशाल सभा भव्य रूप से संपन्न हुई। कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के सवायपुर जिला हरदोई विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर माधवेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य तथा गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक नागेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में ब्रिगेडियर के.पी. सिंह, आनंद लाल सेखानी एवं उद्योगपति निधि सेखानी (सूरत) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंदिर में स्थापित मूर्तियों का दान विनोद बछावत एवं कुसुम बछावत (देहरादून) द्वारा किया गया। आयोजन सोमवंशी क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर नव निर्मित श्री राम दरबार मंदिर में विधिवत मंत्रोच्चारण एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। गुढ़ विधायक नागेन्द्र सिंह के नेतृत्व में रीवा महाराजा होटल से सैकड़ों चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ हजारों लोग सुबह 11 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उनके साथ भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ नागरिक एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकजुटता, शिक्षा, सदाचार, कुप्रथाओं के त्याग एवं मृत्यु भोज पर प्रतिबंध जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। अंत में वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया तथा हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर अनुराग सिंह तोमर, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, राजपाल सिंह, गोविंद सिंह, डॉ. प्रभाकर सिंह, डॉ. अमृता सिंह, भाजपा जिला मंत्री बाबूलाल यादव, मंडल अध्यक्ष एड. अनंत कुमार गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, अरुण सिंह, अनिल सिंह, सौरभ सिंह, इंद्रेश मिश्रा, रामायण प्रसाद अग्निहोत्री, शिवेंद्र सिंह, एड. कुंवर बहादुर सिंह, अभिषेक सिंह, भूपेंद्र प्रताप सिंह, राजबहोर कुशवाहा, दिवाकर सिंह, विनय जायसवाल, संजय जायसवाल, जगन्नाथ पटेल, विजय विश्वकर्मा, शंकर दयाल गुप्ता, धनपत लाल गुप्ता, लक्ष्मीकांत शुक्ला सहित हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरुण सिंह के द्वारा किया गया।