बिलासपुर :+ प्रेस क्लब के सम्मानित सदस्य सरफराज मेमन के सुपुत्र मोहम्मद अल्फाज का बीती रात को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।इस सड़क हादसे में इनके पुत्र को सिर में गंभीर चोट आई जिनका इलाज अपोलो अस्पताल में चल रहा है । बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा जी के नेतृत्व में आज सर्किट हाउस में माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी से मुलाकात कर इलाज के लिए आर्थिक सहयोग हेतू मुलाकात कर ज्ञापन दिया गया।

मुख्यमंत्री ने भी पत्रकार परिवार हित में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया इस मौके पर पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष तिलकराज सलूजा,सहसचिव हरिकिशन गंगवानी ,वरिष्ठ पत्रकार दिलीप अग्रवाल,शादाब खान और अमन सिंह मौजूद रहे ।