कटनी।मां जगत जननि की आराधना के महापर्व चैत्र नवरात्र पर रामनवमीं को आज भगवान श्रीराम का प्राकट्य उत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी।घंटाघर से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया जो गर्ग चौराहा हीरागंज गोलबाजार कमानियागेट से सुभाष चौक झंडाबाजार शेर चौक होते हुये राममंदिर पहुंची जहां प्रसाद के साथ समापन हुआ।

शोभायात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। कमानियागेट के समीप पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी समाजसेवी पंकज आहूजा सहित हरे माधव परमार्थ समिति की तरफ से शुद्ध ठंडा एवं प्रसाद वितरण के साथ शोभायात्रा का आत्मीयता से स्वागत किया गया।।।
