रायपुर :-
श्री गुरु जीवतपुरी गोस्वामी जी श्री दुर्गा मंदिर मढ़ी के 24 वें पीठाधीश्वर हाजरा हजूर परम पूजनीय महंत सतगुरु श्री अनन्तपुरी गोस्वामी जी का 56 वां ” अवतरण दिवस के उपलक्ष में भक्तों के द्वारा सवा लाख महा मृत्युंजय जाप का अनुष्ठान 7 अप्रैल से ब्राह्मणों के द्वारा किया जा रहा किया जा रहा था जिसका समापन 13 अप्रैल को संपूर्ण हुआ दोपहर 1:30 बजे पंडित कोमल महाराज के नेतृत्व में विधि विधान के साथ हवन किया गया पूजा पाठ किया गया तत्पश्चात सतगुरु बाबा किशनपुरी गोस्वामी जी का दुग्धअभिषेक कर रात्रि 7:00 बजे सतगुरु अनन्तपुरी गोस्वामी जी के द्वारा सतगुरु बाबा किशनपुरी जी की समाधि पर माथा टेका श्री दुर्गा माता जी के मंदिर में माथा टेक कर पूजा पाठ करके भंडारा प्रसाद वितरण स्वयं शुरुआत कर वितरण कराया गया


साध संगत को अपने दर्शन दिए भक्तों के द्वारा महंत सतगुरु अनन्तपुरी गोस्वामी जी के चरणों मैं दुग्धाअभिषेक किया गया विधि विधान के साथ पंडित सोनू महाराज जी के द्वारा पूजा पाठ कराई गई गुरु जी को तिलक लगाया गया फूलों की माला पहनाई गई वह बधाई दी गई , शुभकामनाएं दी गई बड़ी संख्या में रायपुर के पूज्य सिंधी पंचायतों के सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्ष पदाधिकारी नेता अभिनेता पहुंचे वह गुरु जी को” अवतरण दिवस की बधाई दी शुभकामनाएं दी व उनका स्वागत सत्कार किया गया गुरुजी ने अपने आशीष वचनों में आए हुए सभी भक्तजनों को साध संगत को आशीर्वाद दिया और कहा माता रानी की कृपा कुलदेवीहिंगलाज माता की कृपा इष्ट देव भगवान भोलेनाथ की कृपा आराध्य देव भगवान झूलेलाल की कृपा सदा आप पर बनी रहे सभी खुश रहे दुख दर्द आप सभी के दूर रहें


आपके घरों में अन्न भंडार भरा रहे आपके घरों में सुख शांति व स्मृधि बनी रहे समाज में एकता रहे आपसी भाईचारा बना रहे वह विश्व🌏 का कल्याण हो कार्यक्रम के आखिर में आरती की गई प्रार्थना की गई प्रसाद वितरण किया गया आए हुए सभी भक्तों के लिए आम भंडारा का आयोजन किया गया इस पूरे आयोजन
को सफल बनाने में की दुर्गा माता मंदिर मढ़ी लिली चौक रायपुर के सभी सेवादारियों का विशेष सहयोग रहा इस पूरे आयोजन को कवर करने के लिए हमर संगवारी के संपादक विजय दुसेजा विशेष रूप से रायपुर पहुंचे वह इस पूरे आयोजन को कवर किया
और गुरुजी से आशीर्वाद प्राप्त किया
