चक्करभाटा:- हर साल की तरह इस साल भी पूज्य रियासती पंचायत संत कवरराम धर्मशाला में संत कवरराम साहिब जी का अवतरण दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया
सर्व प्रथम चकरभाठा के सांईं बलराम दास जी द्वारा सांईं कवर राम साहब जी के छायाचित्र पर पर माल्यार्पण कर एवं दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
सांईं जी के द्वारा भजन कीर्तन आरती पल्लव किया गया
इसी कड़ी में पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष सुरेश फोटानी जी ने उद्बोधन में साईं कवरराम साहब जी की व्याख्या बताई

एवं पूज्य रियासती पंचायत के अध्यक्ष मनोहर लाल मलघानी जी द्वारा सत कंवर राम साहब जी के बारे में सुंदर बातें बताई
इस पूरी कार्यक्रम में पूज्य रियासती पंचायत एवं पूज्य सिंधी पंचायत के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य गण ने साईं कंवर राम साहब जी की आरती कर संतो का आशीर्वाद प्राप्त किया
उसके बाद बाजार में शरबत एवं प्रसाद वितरण कर सभी को बधाई दी गई
पूज्य रियासती पंचायत के मीडिया प्रभारी विनोद चावला के द्वारा यह जानकारी दी गई


