, सागर । ज्ञान की पूंजी, कभी व्यर्थ नहीं जाती आपकी पृष्ठभूमि नहीं, आपके संकल्प गढ़ते हैं आपका भविष्य, शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण, विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य निर्माण के शिक्षक दिग्दर्शक होते हैं। उक्त विचार कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के परीक्षा परिणाम के उपरांत सागर जिले में प्रवीण सूची वाले विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनका सम्मान करते हुए व्यक्त किये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक के वी, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन, सहायक परियोजना अधिकारी श्री संतोष चौरसिया, सुधीर तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं मेधावी छात्र-छात्राएं एवं उनके परिजन मौजूद थे।
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान करते हुए कहा कि आज सागर आपके परिश्रम से गौरवान्वित है। सागर में एक नहीं बल्कि 21 छात्र-छात्राओं ने मध्य प्रदेश की विभिन्न सूची में अपनी जगह बनाई है और अपने विद्यालय एवं अपने जिले का नाम रोशन किया है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि आप सभी अपने लक्ष्य निर्धारित करें और आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी कक्षा दसवीं में पास हुए हैं, वे अपने विषय का चयन करते हुए अपने लक्ष्य को निर्धारित करें और जो कक्षा 12वीं में पास हुए हैं, वे उच्च शिक्षा के लिए लक्ष्य निर्धारित कर अपने संकल्प को प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि सिविल सर्विस की तैयारी के लिए एनसीईआरटी की पुस्तक ही काम आती है, इसके लिए सभी एनसीईआरटी की किताबों का अध्ययन करें और आगे बढ़ें। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि विद्यालय की शिक्षा, प्राचार्य आपके सर्वांगीण विकास एवं व्यक्तित्व के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी विद्यार्थियों को अपना 200% देकर उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाएं। जन्मदिन की दी शुभकामनायें : सभी प्रतिभावान छात्राओं ने कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इस वर्ष किसी भी छात्र का परीक्षाफल पूरक घोषित नहीं किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप इस वर्ष से पूरक परीक्षा के स्थान पर द्वितीय अवसर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण, अनुपस्थित या ऐसे विद्यार्थी जो उत्तीर्ण हैं, परंतु अपने अंकों में सुधार चाहते हैं, वे दिनांक 07.05.2026 से आयोजित होने वाली द्वितीय अवसर परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। मंडल की हेल्पलाइन सेवा के माध्यम से परीक्षार्थी किसी भी प्रकार की अकादमिक अथवा मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग सेवा प्राप्त कर सकते हैं। इस हेतु टोल फ्री नंबर 18002330175 पर संपर्क कर सकते हैं।
