“
कटनी। समस्त सिंधी समाज व संत बाबा आसूदाराम सेवा समिति द्वारा संत परंपरा को समर्पित एक भव्य भक्ति कार्यक्रम “एक शाम संत कंवरराम जी के नाम” का आयोजन 22 अप्रैल 2026, बुधवार को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 7 बजे से 10 बजे तक सिंधु झूलेलाल मंगलम, नई बस्ती, कटनी में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में लखनऊ से पधार रहे संत साईं मोहनलाल साहिब जी (पीठाधीश्वर, शिव शांति संत आसूदराम आश्रम) द्वारा सत्संग एवं संत वाणी से अमृत वचनों की वर्षा की जाएगी,जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत करेंगी।
इसके साथ ही,कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विश्व प्रसिद्ध बालक मंडली दिलीप गोवर्धन उदासी द्वारा भजन श्रृंखला की मनमोहक प्रस्तुति रहेगी, जो भक्तों को भक्ति रस में सराबोर कर देगी।
आयोजन में समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी रहेगी तथा कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है।
*आयोजित इस भक्ति संध्या में समस्त समाजजनों से सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य
