इंदौर….
श्री गुरु ज्ञानदास जी उदासीन की गुरु गादी के 405 वर्ष पूर्ण होने पर गुरु ज्ञानदासजी उदासीन की गुरु गादी के वर्तमान मालिक महंत श्री जयेशदासजी उदासीन मध्य प्रदेश अध्यक्ष विश्व सनातन परिषद द्वारा बड़े बड़े आयोजन हिंद सिंध में उनके सानिध्य में हुए …….
इंदौर मोरोद गाँव स्थित


श्री बाबा कल्याणदास नगरी में श्री गणेश पूजन के साथ शहनाई की गूंज के साथ बड़े धूमधाम से श्री गुरु श्रीचंद्र सिद्धांत सागर को विराजमान कर अखंड पाठ साहेब का शुभारंभ किया गया !
संतो के प्रवचन और संत ब्राह्मणों का ब्राह्मण भोज हुआ जिसमे अनेक मूर्तियों ने भाग लिया और गो सेवा के लिए 25000 रू की राशि गो सेवा में दी गई! भंडारे के आयोजन के बाद सुंदरकांड के आयोजन के साथ सूफ़ी भगत उदय सिंह ने अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी और सारी संगत को खूब आनंदमय माहोल में लोग अपने ईश्वर और गुरुओ के प्रति समर्पित होकर नित्य करने लगे और नाच गा कर महोत्सव की ख़ुशिया मनाई!
महंत श्री जयेशदास उदासीन ने बताया की हमारी गुरु गादी उदासीन आचार्यभगवान श्री चंद्र जी द्वारा बख़्शीश के रूप में 1662 में हमारे गुरुओ को दी गई थी ! यह गुरु गादी छत्र बलोचिस्तान से चल कर सिंध और हिन्द में इनकी शाखाये फैली हुई है !
अनगिनत अनुयायी (शिष्य) इस गुरु गादी से जुड़े हुए है! 22 पीढ़िया के सानिध्य में यह गुरु गादी चली आ रही है !


और 23 वी पीढ़ि वर्तमान गादी नशीन गुरु गादी के मलिक महंत श्री जयेशदास उदासीन अपने गुरुओ का आशीर्वाद लेकर इस गादी को चला रहे है , उनके द्वारा अनेकों आयोजन आये दिन होते रहते है ! श्री गुरुज्ञानदास कृपा महोत्सव भी अत्यधिक धूम – धाम से मनाया गया ! जिसमें अनेकों शहरों और प्रांतों के लोगो ने भाग लिया ।
और इस कार्यक्रम में मौरोद गाँव स्थित बाबा कल्याणदास नगरी मौरोद गाँव खंडवा रोड पर अनेक मूर्तियों की स्थापना भी हुई जो की अति सुंदर व आकर्षित कर रही थी।
3 दिन मूर्तियों जा पूजन चला व श्री नारायण सहस्र अर्चन और यज्ञ की पूर्णाहुति व श्री सिद्धांत सागर के अखंड पाठ साहेब के भोग साहेब के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ !
विश्व सनातन परिषद के प्रदेश सह सचिव श्री लेखराज मोटवानी ने बताया की बाबाकल्याणदास नगरी में वृद्ध आश्रम बनाया गया, और भव्य मंदिर का निर्माण हुआ जिसमे 21 मूर्तियों की स्थापना भी हुई , जो की विधि विधान के साथ उनकी प्राण प्रतिष्ठा की गई बाबा कल्याणदास नगरी महंत तुलसीदास गुरु कल्याणदास गो शाला में जो वृद्ध बुजुर्ग और बीमार व बग़ैर दूध देने वाली गो माता की सेवा की जाती है जो कि बिलकुल निःस्वार्थ सेवा है।

सेवा के लिए हमारी संस्था हर दम सक्रिय रहती है । प्रदेश अध्यक्ष महंत श्री जयेशदास उदासीन मध्य प्रदेश के हर ज़िले में सेवा कार्य और सनातन धर्म को बड़ाने में लगे हुए है ! इस कार्यक्रम का आभार सबने व्यक्त किया जेकमाबाद ज़िला पंचायत , जेकमाबाद ट्रस्ट और कल्याण सेवा मंडल भोपाल , कल्याण सेवा मंडल उदयपुर , कल्याण सेवा मंडल मलखापुर , और अनेक शहरों के अनुयायीयो ने आभार व्यक्त किया! और इस कार्यक्रम की काफ़ी प्रशंसा कि !

