रीवा :- पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की ओर से सिंहस्थ कुंभ उज्जैन में आपको महामंडलेश्वर की उपाधि से नवाजा गया था।
इस उपाधि प्राप्ति के एक दशक पूर्ण होने पर सर्व सनातन समाज आपके प्रति नतमस्तक है।
आपके दिव्य मार्गदर्शन, तप, त्याग और सेवा भाव से समाज निरंतर धर्म और अध्यात्म के पथ पर अग्रसर हो रहा है। आपके आशीर्वचनों से जनमानस में संस्कार, श्रद्धा और सद्भावना का संचार होता है।
अखिल भारतीय सिंधु संत समाज ट्रस्ट में आपकी सेवाएं, आपके समर्पण, आपके मार्गदर्शन और हर प्रकार के सहयोग के लिए सदैव आपकी तत्परता हेतु आपश्री साधुवाद के पात्र है।
आपका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है, जो हमें सत्य, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। आपके सान्निध्य में रहकर हम स्वयं को धन्य महसूस करते हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु रहें तथा आपका आशीर्वाद हम सभी पर यूं ही बना रहे।
