इंदौर दिनांक 27-अप्रैल – 2026 सुबह 9 बजे से सनातन धर्म की ध्वजाएँ लेकर मानो पूरा सनातन धर्म ही इंदौर में गऊ सम्मान में छाया हुआ था… इतनी कड़क गर्मी के बावजूद भी हज़ारो लोग गऊ माता की दर्द भरी पुकार सुनाने के लिए इंदौर स्थित धोबी घाट पर एकत्रित हुए, जहां अनेकों धर्मों के लोग गौ माताओ की हत्या पर रोक लगाने के लिए और गऊ माता को राष्ट्रीय दर्जा दिलवाने के लिए इंदौर स्तिथ धोबी घाट पर करबला मैदान पर एकत्रित हुए और वहाँ से कलेक्टर ऑफिस में अधिकारियों के समक्ष ,प्रधान मंत्री , राष्टपति , राजपाल , और मुख्य मंत्री जी के नाम पर ज्ञापन सोपा गया !
विश्व सनातन परिषद प्रदेश अध्यक्ष महंत श्री जयेशदास जी उदासीन और श्री लेखराज मोटवानी जी मध्य प्रदेश सह सचिव विश्व सनातन परिषद ने बताया कि पूरे भारत वर्ष में गो माता के सम्मान में यात्राये निकली और ज्ञापन सोपा गया ! माहोल यह दर्शा रहा था , अगर सभी संत , महात्मा , गो भक्त एकत्रित हो जाये और गो माता के लिए शांति पूर्व कार्य भी किया जाये तो माननीय नरेंद्र मोदी जी व अनन्य पॉलिटिशियनस मिल कर अतिशीग्रह निर्णय ले तो गो हत्या बंद हो सकती है!
और गऊ माता को राष्ट्रीय दर्जा मिल सकता है व सनातन धर्म का मान सम्मान पूरी दुनिया में फैल सकता है
