बिलासपुर / चक्करभाटा :- श्री
बद्रीकाश्रम से जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी , का आगमन छत्तीसगढ़ नगरी संस्कार धानी बिलासपुर में हुआ वैसे उनका शिवरीनारायण जिला जांजगीर-चांपा में जाना था पर रात्रि विश्राम के लिए बिलासपुर में रुकना था उन्होंने चक्करभाटा में सिंधु अमर धाम आश्रम मंदिर में रुके जैसे ही उनका आगमन हुआ इस अवसर पर संत सांईलाल दास एवं बिल्हा नगर के लोकप्रिय विधायक भैया धरमलाल कौशिक जी ने उनका स्वागत सत्कार किया महिला समिति के द्वारा आरती उतारी गई फूलों की वर्षा की गई मंदिर के अंदर में भगवान झूलेलाल जी के दर्शन किए और जब पूरे मंदिर का भ्रमण किया बाहर से भी देखा अंदर से भी देखा तो उन्होंने कहा एक छोटी सी नगरी चक्करभाटा हिंदू धर्म नगरी के नाम से विख्यात होगी इस छोटे से नगर में इतना बड़ा सुंदर भव्य अद्भुत हिंदू मंदिर का होना ही गर्व की बात है जीतना सुंदर बाहर से है उससे कई अधिक सुंदर अंदर से है और एक अलौकिक शक्ति है इस मंदिर में जो लोगों को अपनी और खिचती है आकर्षित करती है यहां पर कई संत महात्माओं के चरण स्पर्श हुआ है इस भूमि में और तप हुआ है बढ़ भाग्यशाली है हम जो आज हमें यहां पर आने का अवसर मिला और संत सांई लाल दास जी का जो हमें प्रेम मिला है उसके लिए भी हम आभारी हैं धरमलाल कौशिक जी ने भी शुभ अशीष वचनों में संत जी का आशीर्वाद🙏❤ दिया और कहा यह हमारे नगर के लिए बड़े गौरव की बात है की इतने बड़े-बड़े संत महात्मा हम जैसे लोगों को आशीर्वाद देने अपने दिव्य दर्शन देने के लिए पधार रहे हैं हमारे इस नगर में और इन सब का करण है हमारे नगर का गौरव हमारा सिंधु अमरधाम आश्रम झूलेलाल मंदिर यह हमारे सभी नगर वासियों के लिए 😌गर्व कि बात है और खुशी की बात है कि इस मंदिर के कारण हमारे नगर की पहचान सिर्फ छत्तीसगढ़ या भारत देश में ही नहीं बल्कि विदेश तक पहुंच गई ह

संतों की नगरी है चकरभाटा जिनके तप और भक्ति के कारण आज बड़े-बड़े संत भी यहां पर पधार रहे हैं और हम जैसे छोटे लोगों को अपना आशीर्वाद दे रहे हैं इस्नेह दे रहे हैं प्रेम दे रहे हैं संतो के श्री चरणों में यही निवेदन करते हैं कि हमारे प्रदेश में और देश में खुशहाली रहे सभी प्रेम से रहे आपासी भाईचारा बना रहे इसके लिए प्रभु के चरणों में प्रार्थना करें और हमारी इस प्रार्थना को स्वीकार करें आप यहां पर आए हमें सेवा का मौका दिया
इसके लिए हम आपके बहुत-बहुत आभारी हैं बाबा गुरमुख दाससेवा समिति के द्वारा संत जी का और धर्म लाल कौशिक जी का सम्मान किया गया

श्री सिंधु अमरधाम आश्रम में रात्रि विश्राम हुआ उनके साथ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कोशील्या जी साथ में थी l पूज्य महाराज जी के स्वागत में बिल्हा के विधायक श्री धरमलाल कौशिक जी उपस्थित रहे महाराज जी ने पवित्र सिंधु अमरधाम आश्रम में होने वाले निःस्वार्थ भाव से हो रहे सेवा के कार्यो की सराहना की एवं साईं लालदास जी के सरल स्वभाव से बहुत प्रभावित हुए
इस अवसर पर कई भक्तजन उपस्थित थे
