बिलासपुर :- पूज्य सिंधी पंचायत यदुनंदन नगर द्वारा भगवान झूलेलाल साईं जी के मंदिर का द्वितीय स्थापना दिवस दिनांक 28 अप्रैल 2026, मंगलवार को पूज्य सिंधी पंचायत भवन (श्री गुरुद्वारा साहिब) में बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा भाव से मनाया गया।
इस पावन अवसर पर समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशेष रूप से
सिंधी युवक समिति के अध्यक्ष श्री मनीष लाहोरानी जी,
वरिष्ठ समाजसेवी श्री कैलाश मलघानी जी,

सेवादारी श्री सुनील आहूजा जी
तथा यदुनंदन नगर के समाजसेवी भाई-बहनों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस शुभ अवसर को सफल बनाने में सभी का योगदान सराहनीय रहा।
अध्यक्ष
श्री रामचंद नागवानी
एवं समस्त कार्यकारिणी
पूज्य सिंधी पंचायत, यदुनंदन नगर, बिलासपुर।
