पूज्य सिंधी पंचायत रीवा द्वारा विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का करेगी सम्मान,

जय झूलेलाल
बड़े हर्ष एवं खुशी के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे समाज के युवा साथी, सतना निवासी श्री संजय तीर्थवानी को मध्य प्रदेश शासन द्वारा विंध्य विकास प्राधिकरण में (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह रीवा, सतना एवं संपूर्ण विंध्य क्षेत्र सहित पूरे मध्य प्रदेश के सिंधी समाज के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।
पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत, रीवा द्वारा विंध्य विकास प्राधिकरण के नव-नियुक्त उपाध्यक्ष श्री संजय तीर्थवानी के सम्मान में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आपकी गरिमामयी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।
कार्यक्रम विवरण:
📅 दिनांक: 02-05-2026
📌 दिन: शनिवार
⏰ समय: शाम 4:00 बजे
📍 स्थान: सिंधु भवन, रीवा
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
प्रकाश शिवनानी
सिन्धु समाज सोशल मिडिया रीवा
