– बुद्धयान सोसायटी बौद्ध समाज भारत ( रजिस्टर्ड) द्वारा धूमधाम से बुद्ध जयंती महोत्सव मनाया गया, 1 मई 2026 को त्रिगुण बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर बुद्धयान सोसायटी बौद्ध समाज भारत द्वारा होटल ग्रैंड अर्जुन तिफरा बिलासपुर में बुद्ध जयंती का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत परित्रण पाठ के पठन से श्रमनेर भंते बोधिसिरी जी द्वारा किया गया, साथ धम्म देशना का लाभ भी शामिल बौद्ध समाज के लोगों ने लिया, धम्म सूत का पठन भी हुआ, बुद्ध के गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया,, जिसमे उपस्थित

बुद्धयान सोसायटी परिवार के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और बहुत सुंदर गीतों की प्रस्तुति दी,, भगवान बुद्ध के संदेशों को जन जन तक पहुंचाने और विश्व में शांति स्थापित हो सबके मंगल के लिए गाथाओं का पाठ किया गया, और होटल ग्रैंड अर्जुन से धम्म शांति रैली निकाल कर तिफरा होते हुए आनंद बुद्ध विहार पंचशील नगर, यदुनंदन नगर में समापन की गई,, एवं बुद्धयान सोसायटी ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़, के आजीवन संरक्षक के लिए श्रमणेर भंते बोधिसिरी जी को नियुक्त किया गया, व विनोद बौद्ध जी को अध्यक्ष, प्रतिभा संतोष बौद्ध जी उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, कार्यक्रम में महिपाल सिंह बौद्ध जी, मनोज बौद्ध जी, जे पी बौद्ध जी, संतोष बौद्ध जी कोरबा, बसंत बौद्ध जी, लोकेश पूजा बौद्ध जी, शीला दयाल बौद्ध जी, विनोद के बौद्ध जी, अशोक बौद्ध जी, सुश्री संध्या बौद्ध, सुमनलता बौद्ध, सीमा बौद्ध,

यशोधरा प्रफुल्ल बौद्ध, रज्जू बौद्ध, सागर बौद्ध, अंकित बौद्ध, ऋतिक बौद्ध, कल्याणी बौद्ध, वैशाली बौद्ध, आशा कपिल बौद्ध एवं अन्य रजिस्टर्ड बौद्ध समाज के उपासक उपासिकाओं की काफी तादाद में उपस्थिति रहीं, कार्यक्रम का संचालन- मनोज बौद्ध महासचिव बुद्धयान सोसायटी ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया,
