रीवा,-पूज्य गुरुदेव सतगुरु स्वामी सुन्दर दास साहिब जी का पावन वर्सी महोत्सव श्री सच खंड धाम उदासीन सनातन मंदिर(चिरहुला कालोनी) में पूज्य गुरुदेव स्वामी संतदास साहिब जी के आर्शिवाद से स्वामी सरुपदास जी के सानिध्य में बड़े ही प्यार और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया!!
जिसमें अपने निर्धारित समय पर श्री सुखमनी साहिब जी का सामुहिक पाठ प्रारंभ हुआ, स्वामी सरुपदास जी ने सत्संग के द्वारा पूज्य गुरुदेव स्वामी सुन्दर दास साहिब जी के जीवन पर रोशनी डालते हुए बताया कि महापुरुषों का जीवन बिल्कुल सादगी पूर्ण रहा और जीवन परंत अपने सदगुरु बाबा होतुराम साहिब जी एवं आश्रम की शेवा में रहे और जीवन के अन्तिम के कुछ वर्षों में स्वास्थ्य ठीक न होने पर भी अपना नित्य पूजा पाठ,सतगुरुओं एवं आश्रम की सेवा नहीं छोड़ी !और आश्रम से जुड़े सभी भक्तों का कल्याण करते रहे!
सत्संग के बाद श्री श्रीचन्द्र सिध्दांत सागर जी के सहज पाठ साहिब का भोग साहिब,और मात्रा शास्त्र का पाठ कर पूज्य गुरुदेव स्वामी सुन्दर दास साहिब जी की तस्वीर पर आश्रम,ब्राह्मण समाज,संत समाज,पूज्य सेंट्रल पंचायत और सारी संगत की तरफ से पखर डाल कर महाआरती की गई! कार्यक्रम के समापन में स्वामी जी द्वारा सारी संगत और विश्व कल्याण के लिए अरदास प्रार्थना कर कार्यक्रम का समापन अपने निर्धारित समय पर किया गया!!

तत्पश्चात प्रशाद वितरण किया गया!!
पावन वर्सी महोत्सव में अनेक भक्त जनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की जिसमें विशेष रूप से भाई साहिब कृपाल दास,कोमल शर्मा,पूज्य सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष दादा प्रहलाद सिंह,रमेश कुंजवानी,अशोक बजाज,अशोक मंजानी(पप्पू), गोपीचंद आहुजा,श्रीचन्द्र कोटवानी, अर्जुन खिलवानी,गुलाब नागपाल, विनोद डोडवानी,सुरेश मिहानी,दिलीप आसनानी,हीरा लाल सहजवानी,शीतल ग्वालानी,पहलाज चेलानी,विनोद पुरस्वानी,महेश हीरवानी,मुकेश ठारवानी,किशोर ठारवानी,सुमित रामचंदानी,श्याम वाधवानी,लेखराज मोटवानी,दीपक दुर्गिया,राम नारवानी,मनोज वाधवानी,हरीश वाधवानी,लछ्मण शिवनानी,मदन चुगवानी,कैलाश जसूजा,गोपाल मंजानी(गुड्डा),श्याम ग्वालानी,टीनू खेमचंदानी,गौरव बजाज,हर्ष सहजवानी,जतिन सहजवानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक और मातायें बहने शामिल हुयें!!
पावन वर्सी महोत्सव में जिनकी उपस्थिति थी और जो किसी कारण वश नहीं पहुंच सके उन सभी पर पूज्य गुरुदेव जी का परम पावन आर्शीवाद हरदम बना रहे !!
आप सभी को आश्रम की तरफ से वर्सी महोत्सव के सुखद समापन की बहुत बहुत बधाईयां और शुभकामनाएं!!
