माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में, कैट द्वारा दुनिया के सबसे बड़े व्यापारिक समागम—’भारतीय व्यापार महोत्सव 2026’—का आयोजन 12 से 15 अगस्त, 2026 तक नई दिल्ली के भव्य भारत मंडपम में करने जा रहे हैं।
भारत मंडपम में 12-15 अगस्त को होने जा रहा देश का सबसे बड़ा ट्रेड फेयर – “भारतीय व्यापार महोत्सव 2026”
देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी , राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा,बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल , कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप खेंडेलवाल संगठन महामंत्री परमजीत उबेजा ने संयुक्त रूप से बताया कि कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) द्वारा आयोजित भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 आगामी 12 से 15 अगस्त तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन देश का अब तक का सबसे विशाल ट्रेड फेयर माना जा रहा है, जिसमें स्वदेशी उत्पादों एवं सेवाओं को वैश्विक मंच प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।

कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने बताया कि इस महोत्सव में 2000 से अधिक प्रदर्शक, 5000 से अधिक व्यापारिक संगठन, 2 लाख से अधिक बिजनेस डेलीगेट्स तथा 10 लाख से अधिक आगंतुकों की भागीदारी अपेक्षित है। इसके साथ ही देश के 20़ राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों, 5000़ अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों, 10,000़ एनआरआईध्ओसीआई और 200़ मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाएगी।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना, घरेलू व्यापार को सशक्त करना, MSME सेक्टर को मजबूती देना तथा निर्यात को प्रोत्साहित करना है। साथ ही निवेश, फाइनेंस, महिला एवं युवा उद्यमिता, स्किलिंग और स्टार्टअप्स को भी विशेष महत्व दिया जाएगा।

कैट ने बताया कि महोत्सव में विभिन्न Exhibition Zone जैसे ऑटो एवं ईवी, एग्री-फूड, रिन्यूएबल एनर्जी, FMCG, ज्वेलरी, टेक्नोलॉजी, लॉजिस्टिक्स, रियल एस्टेट, फार्मा, ट्रैवल एवं हॉस्पिटैलिटी सहित अनेक क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त Tourism & Culture, Skilling & Training, Seminars, Taste of India जैसे विशेष आकर्षण भी रहेंगे, जो इसे एक समग्र व्यापार एवं सांस्कृतिक मंच बनाएंगे।
बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने बताया इसी क्रम में आज इस महोत्सव की तैयारियों को लेकर बिलासपुर कैट ईकाई द्वारा भी अपनी सहभागिता निभाने के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित जितेंद्र गांधी जी को पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर कैट बिलासपुर टिम द्वारा पुष्प गुच्छ एवं शाल पहना उनका स्वागत सत्कार किया साथ ही साथ बैठक उपस्थित फिरोज आलिम को कैट बिलासपुर महिला टिम का कोषाध्यक्ष मनोनीत होने पर पुष्प गुच्छ दे उन्हें बिलासपुर टिम द्वारा बधाइयाँ व शुभकामनाएँ दी बैठक में बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह द्वारा बिलासपुर जिले की भविष्य में होने वाली कैट वोकल फॉर लोकल एवं भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई एवं 12 से 15अगस्त को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारतीय व्यापार महोत्सव 2026में बिलासपुर जिले द्वारा अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

कैट के अनुसार, “भारतीय व्यापार महोत्सव 2026” आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो देश के व्यापारियों, उद्यमियों और उद्योग जगत को एक साझा मंच पर लाकर नए अवसरों के द्वार खोलेगा।
बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी, राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा, बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप खेंडेलवाल, संजय मित्तल , सुरेंद्र अजमानी महामंत्री परमजीत उबेजा, अनिल राघवानी, विष्णु गुप्ता , प्रमोद वर्मा, प्रवीण सलूजा, नितिन सलूजा , चंदन कनोडिया,संतोष पांडे हरदीप होरा, कैलाश भीमनानी,उचित सूद, राजेश सैनी , राजेंद्र सिंह, श्रीकांत पांडे , अनिल गुप्ता,युवा अध्यक्ष नामित सलूजा, महिला टिम से चुन्नी मौर्य , फिरोज आलिम के साथ साथ कोर कमेटी के अन्य सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे ।
हीरानंद जयसिंह
अध्यक्ष कैट बिलासपुर
9827108951
