झांसी पुलिस ने 100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय को दिल्ली से दबोचा है। 2027 चुनाव की तैयारी कर रहे आशीष का नाम पूर्व में पकड़े गए आरोपियों की पूछताछ में आया था। पुलिस अब गिरोह के 7 फरार सदस्यों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।अब तक शुभम उपाध्याय, विजय बाधवा और नितिन अग्रवाल जैसे प्रमुख सटोरियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आशीष उपाध्याय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस जांच में भाजपा नेता के अलावा दो भाजपा महिला पार्षदों के पतियों सहित कुल 9 लोगों के नाम सामने आए हैं। सट्टेबाजी रैकेट में नाम आने के बाद भाजपा ने आशीष उपाध्याय पर सख्त कार्रवाई की है। उन्हें मंडल उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। IPL सट्टे के पैसों के दम पर आशीष रातों रात अनाप सनाप दौलत का मालिक बन गया था, वह बड़े बड़े नेताओं के संपर्क बढ़ा पार्टी में अपना कद बढ़ा रहा था। जांच में पता चला है कि सट्टे से हुई अवैध कमाई का बड़ा हिस्सा अचल संपत्तियों (प्लॉट्स और फार्महाउस) में निवेश किया गया था लोगों के बीच खुद को बड़ा उद्योगपति और बड़े बड़े नेताओं का करीबी बताता था। बड़े बड़े सेलिब्रेटी लोगों के साथ फोटो खींच कर आम लोगों में अपनी धाक जमाता था लेकिन झांसी पुलिस अब इस सिंडिकेट की जड़ें खंगाल रही है ताकि इस पूरे सट्टेबाजी नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके। कई सफेदपोश लोगों की बढ़ी धड़कने।
