बिलासपुर। शहर में पिछले कुछ समय से व्याप्त खुदरा सिक्कों की किल्लत से जूझ रहे व्यापारियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर एवं बिलासपुर प्रमुख कपड़ा व्यवसायी अमर बजाज ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से स्थानीय व्यापारियों के बीच 1 रुपये, 5 रुपये,10 रुपये एवं 20 रुपये के सिक्के का वितरण किया। प्रमुख व्यवसायी

अमर बजाज के अनुसार रोजमर्रा के लेन-देन में सिक्कों की उपलब्धता बेहद जरूरी है। ग्राहक और व्यापारी दोनों को खुदरा की समस्या एवं बाजार में खुले सिक्कों की कमी से व्यापारियों को हो रही असुविधा को देखते हुए यह पहल कर सैकड़ों छोटे-बड़े दुकानदारों को आवश्यकता अनुसार सिक्के उपलब्ध कराए गए।
