बिलासपुर। रूपनारायण सिन्हा का 6 मई 2026, बुधवार को बिलासपुर प्रवास प्रस्तावित है। इस दौरान वे सुबह 11 बजे ब्रह्माकुमारीज़ टिकरापारा सेंटर पहुंचकर एक विशेष मुलाकात एवं आध्यात्मिक संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के अंतर्गत सिन्हा जी योग, ध्यान एवं सकारात्मक जीवनशैली के महत्व पर अपने विचार साझा करेंगे। साथ ही स्वस्थ, संतुलित एवं संस्कारित जीवन के लिए योग को जनसमुदाय तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम आयोजन की चर्चा करेंगे ।
ब्रह्माकुमारीज़ टिकरापारा केंद्र की प्रभारी ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने बताया कि यह मुलाकात समाज में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने और योग के प्रति लोगों को प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
