भारतीय पत्रकार आनंद आर.के. और सुपर्णा शर्मा ने 2026 का पुलित्जर पुरस्कार जीता है। भारतीय पत्रकार आनंद आरके और सुपर्णा शर्मा ने डिजिटल निगरानी और साइबर धोखाधड़ी को उजागर करने वाले अपने काम के लिए प्रतिष्ठित पुलित्जर पुरस्कार जीता है। उन्हें यह सम्मान ‘इलस्ट्रेटेड रिपोर्टिंग एंड कमेंट्री’ श्रेणी में ब्लूमबर्ग की नताली ओबिको पियर्सन के साथ संयुक्त रूप से मिला है। उनकी खोजी परियोजना “trAPPed” में भारत में बढ़ते साइबर फ्रॉड और ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे खतरनाक ट्रेंड को उजागर किया गया। रिपोर्ट लखनऊ के एक डॉक्टर से 2.8 करोड़ रुपये की ठगी की वास्तविक घटना पर आधारित है।
