।। जय भक्त माता कर्मा ।।
मुगेंली :- इस पावन अवसर पर माता कर्मा जी से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। माता कर्मा का जीवन निस्वार्थ सेवा, अटूट आस्था, परिश्रम एवं लोककल्याण की भावना का अनुपम उदाहरण है, जो समाज को संस्कार, सद्भाव और समर्पण का संदेश देता है।

मुंगेली की पावन धरती पर स्थापित माता कर्मा जी की यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को सेवा, भक्ति, सामाजिक एकता एवं अपने संस्कारों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देती रहेगी। यह केवल एक प्रतिमा नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सांस्कृतिक चेतना और लोककल्याण की भावना को सशक्त करने का प्रेरणापुंज बनेगी।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, माननीय कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल जी, माननीय मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले जी, माननीय बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी, माननीय बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला सहित समाज के गणमान्यजन एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
