सतना। बाबा मेहरशाह दरबार सिंधी कॉलोनी में आज महंत स्वामी पुरषोत्तमदास जी के सानिध्य में सिंधी समाज की विशेष बैठक (मेढो) संपन्न हुआ। बैठक में 17 मई से 2 जून तक चलने वाले कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं को लेकर उप समितियों का गठन किया गया।
बाबा मेहरशाह दरबार के प्रमुख प्रवक्ता राजकुमार बजाज ने बताया कि पुरषोत्तम मास के पावन अवसर पर सनातन भक्ति महोत्सव पर आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत 18 मई को पूज्य दरबार साहिब में शिव मंदिर स्थापना के अवसर पर सायं 6 बजे विशाल आरती होगी।

वही पहली बार श्रद्धेय संत श्री लालसांई जी द्वारा सिंधी समाज के इष्टदेव श्री झूलेलाल सांई जी जीवनी गांथा सिंधी भाषा में तीन दिनों में संगीतमय कथा में सुनाई जाएंगी। दि. 22 से 28 मई तक श्रीमद् भागवत कथा का आनंद परम् श्रद्धेय आचार्य गौरव कृष्ण शास्त्री जी के श्रीमुख से श्रद्धालु सर्वण करेंगे। सतगुरु बाबा दयालदास साहिब की वर्सी महोत्सव का आरंभ 27 मई से होगा 29 मई को समापन होगा। संत श्री शेहरा वाले सांई जी (अहमदाबाद) द्वारा दिए.29 मई को पूज्य बहराणा साहिब जी की पूजा एवं पल्लव संपन्न होगा। वही 29 मई को ही गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ही सामूहिक जनेऊ संस्कार आयोजित होगें। और 30 मई से 1 जून तक संतश्री कृष्ण दास जी द्वारा श्री भक्तमाल कथा होगी वही 2 जून की शाम खाटूश्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया है। सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं के लिए समाज की उपस्थिति में कई समितियों का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
