कूनो के खुले जंगल में रिलीज किए गए दो चीते, चीता परियोजना को मिली नई सफलता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश की धरती ने चीतों को अंगीकृत कर अपने परिवार का हिस्सा बनाया है। देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा लगभग साढ़े तीन वर्ष पूर्व कूनो में चीता प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई थी और भारत में चीता पुनर्स्थापना की यह परियोजना सफलता के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि चीता पुनर्विस्थापन के इस महत्वपूर्ण कार्य में मध्यप्रदेश लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्योपुर जिले स्थित Kuno National Park में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दो मादा चीतों को खुले जंगल में रिलीज किया। इस अवसर पर कूनो नदी के किनारे स्थित चीता रिलीज साइट पर सीसीबी-2 और सीसीबी-3 चीतों को खुले जंगल में छोड़ा गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश धर्म, निवेश और जैव विविधता के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका और अब बोत्सवाना से लाए गए चीतों के पुनर्स्थापन को लगातार सफलता मिल रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश ने देशभर में “चीता स्टेट” के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में चीतों की संख्या 57 हो गई है, जिनमें से 54 चीते कूनो नेशनल पार्क में तथा 03 चीते गांधी सागर अभ्यारण्य में मौजूद हैं।
